गढ़वा-नगरउंटारी एनएच-75 में सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत, एक घायल
गढ़वा : गढ़वा जिला के मेराल थाना अंतर्गत गढ़वा-नगरउंटारी राष्ट्रीय राजमार्ग-75 में पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक युवकों की पहचान मेराल थाना के लातदाग गांव निवासी मुनारिक बैठा का पुत्र प्रिंस बैठा (19 वर्ष) एवं भंडरिया थाना के खजूरी गांव निवासी राजदेव बाड़ा का पुत्र आकर्षण बाड़ा (17 वर्ष) के रूप में हुआ है, जबकि घायल युवक बड़गड़ निवासी अनिल दास का पुत्र राहुल दास (20 वर्ष) बताया गया. घायल युवक को रांची रेफर कर दिया गया. वहीं, दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कर उसके परिवार वालों को सौंप दिया.