Jharkhand Breaking News LIVE : सीएम हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

3:36 AM. 15 Aug 22 3:36 AM. 15 Aug

एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

रांची के कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया गांव में तिरंगा झंडा लगाने के क्रम में एक ही परिवार के तीन बच्चों की 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से मौत हो गयी है.

3:36 AM. 15 Aug 22 3:36 AM. 15 Aug

सीएम हेमंत सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस प्रभारी

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. सीएम एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के बीच राज्य में चल रहे विकास कार्यों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. इस मौके पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे.

3:36 AM. 15 Aug 22 3:36 AM. 15 Aug

कोलेबिरा थाना प्रभारी को मिला पुलिस पदक

स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित रामेश्वर भगत को गृह मंत्रालय के द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. जानकारी के अनुसार रामेश्वर भगत वर्तमान में कोलेबिरा थाना में थाना प्रभारी हैं. उनके द्वारा पूर्व पदस्थापन रामगढ़ जिला में पीएलएफआई के जोनल कमांडर बाजीराव महतो, रंजीत और विशाल को मुठभेड़ में अदम्य साहस व बहादुरी का परिचय देते हुए मार गिराया था.

10:04 PM. 14 Aug 22 10:04 PM. 14 Aug

सिमडेगा के ठूठी अंबा नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद

सिमडेगा : ठूठी अंबा नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. घटना कुरडेग थाना इलाके की है. ग्रामीणों ने नदी में तैरते हुए एक शव को देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही कुरडेग थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर नदी से शव को निकाल कर अपने कब्जे में लिया और छानबीन शुरू कर दी है.

6:53 PM. 14 Aug 22 6:53 PM. 14 Aug

नीलांचल कंपनी में गार्ड को जख्मीकर पांच लाख रुपये की लूट

गम्हरिया : सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत कांड्रा थाना के रघुनाथपुर स्थित नीलांचल कंपनी में रविवार सुबह लुटेरों ने धावा बोला. इस दौरान लुटेरों द्वारा सुरक्षाकर्मी रघुनंदन प्रसाद को रड व अन्य हथियार से हमलाकर घायल कर दिया गया. साथ ही नये प्लांट के लिए लाये गये करीब 40 पेटी सामग्री को लेकर चलते बने. लूटी गयी सामग्रियों की कीमत करीब पांच लाख रुपये की बतायी गयी. घटना की सूचना पाकर पहुंची कांड्रा थाना मामले की जांच में जुट गयी है. वहीं, घायल गार्ड का टीएमएच में इलाज चल रहा है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >