JAC मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट कहां होगा जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

झारखंड में 10वीं और 12वीं साइंस बोर्ड की परीक्षा देने वाले वाले छात्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर देख सकेंगे.

जैक बोर्ड से 10वीं और 12 वीं की परीक्षा दिये छात्रों के लिए इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है. विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो मैट्रिक और इंटर सांइस का रिजल्ट 23 मई यानी कल जारी होगा. जबकि इंटर कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट बाद में एक साथ जारी किया जाएगा. रिजल्ट जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

कैसे देख सकेंगे अपना परीक्षा परिणाम

झारखंड में 10वीं और 12वीं साइंस बोर्ड की परीक्षा देने वाले वाले छात्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर देख सकेंगे. बस इसके लिए वेबसाइट पर जाकर JAC Exam 2023 Result के विकल्प पर करना होगा. इसके बाद उन्हें अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करने को कहा जाएगा. उक्त दोनों जानकारी दर्ज करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई पड़ जाएगा. मार्कशीट को आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें.

छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस के जरिये भी देख सकेंगे

अगर किसी वजह से आयोग का वेबसाइट क्रैश हो जाता है तो वे एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देख सकेंगे. इसके लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

सबसे पहले छात्रों को JHA10<स्पेस>रोल नंबर और इसे 5676750 पर भेजना होगा

इसके अलावा आप रिजल्ट<स्पेस>JAC10<स्पेस>रोलकोड + रोल नंबर<स्पेस>रजिस्ट्रेशन नंबर 56263 पर भी भेज सकते हैं.

इसके बाद आपको आपके नंबर पर रिजल्ट की जानकारी दे दी जाएगी.

14 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थी परीक्षा

झारखंड अधिविद्य परिषद ने इस वर्ष यानी 14 मार्च से 3 अप्रैल 2023 के बीच मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आयोजित की थी. आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व सरहुल की वजह से बीच में एक दिन छुट्टी पड़ गयी थी और इसलिए एक परीक्षा की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी थी. इंटर की आखिरी परीक्षा 3 अप्रैल को होनी थी, लेकिन सरहुल की वजह से यह परीक्षा 5 अप्रैल तक चली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >