झारखंड के पूर्व CM ‍‍‍बाबूलाल मरांडी Corona Positive, CM हेमंत सोरेन ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम व बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. उन्होंने पिछले दिनों संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच करा लेने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि लक्षण के आधार पर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया. इसमें जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम व बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. उन्होंने पिछले दिनों संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच करा लेने की अपील की है. ये जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है. इसमें उन्होंने कहा है कि कोरोना के लक्षण के आधार पर उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया. इसमें जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इधर, सीएम हेमंत सोरेन ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सामान्य लक्षणों के आधार पर उन्होंने कोरोना की जांच करवायी, तो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उन्होंने कहा कि जो लोग पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हैं, वे लक्षण के आधार पर कोरोना टेस्ट जरूर करा लें. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है. उन्होंने कहा है कि आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

Also Read: Jharkhand News: धनबाद जज मर्डर केस, राहुल वर्मा एवं लखन वर्मा दोषी करार, 6 अगस्त को सजा सुनायेगी अदालत

संपर्क में आने वाले करा लें कोरोना जांच

झारखंड के पूर्व सीएम व बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सामान्य लक्षण के चलते उन्होंने आज कोरोना की जांच करायी. जांच में कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है. पिछले दिनों जो लोग उनके संपर्क में आये हैं, वे लक्षण के आधार पर अपनी जांच जरूर करा लें.


Also Read: Jharkhand News: झारखंड की दनुआ घाटी में ट्रकों की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सीएम ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली है. आप शीघ्र स्वस्थ हों. यही कामना करता हूं.


Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE : पश्चिमी सिंहभूम से नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >