JMM ने BJP के 'मिला क्या' कैंपेन के बदले शुरू किया 'कब दोगे' अभियान, सभी शहरों में लगाये गये पोस्टर

झामुमो ने बताया कि रांची के सभी प्रमुख चौक-चौराहों में कब दोगे होर्डिंग्स लगाये गये हैं. साथ ही जमशेदपुर, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, देवघर, दुमका आदि शहरों में भी ये होर्डिंग्स लगाये गये हैं.

रांची : भाजपा के मिला क्या के कैंपेन के जवाब में झामुमो ने भी अपना अभियान दिया है. उन्होंने इसके लिए कब दोगे अभियान चलाया है. रांची से लेकर राज्य के सभी प्रमुख शहरों में यह पोस्टर लगाया गया है. इसमें लिखा गया है कि 1.36 करोड़ रुपये कब दोगे. पोस्टर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर लगी है. निवेदक में झारखंड मुक्ति मोर्चा लिखा गया है.

सभी शहरों में लगाये गये होर्डिंग्स

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि रांची के सभी प्रमुख चौक-चौराहों में ये होर्डिंग्स लगाये गये हैं. साथ ही जमशेदपुर, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, देवघर, दुमका आदि शहरों में भी ये होर्डिंग्स लगाये गये हैं. झामुमो का मानना है कि दुर्गा पूजा के दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटेगी. लोगों के बीच पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि 1.36 लाख करोड़ रुपये झारखंड का हक है, जिसे केंद्र सरकार ने नहीं दिया है. इस कारण राज्य में विकास के कई काम रुके हुए हैं.

सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी को पत्र लिख मांगा था बकाया

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए अपने खनिज का बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये की मांग की थी. जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया डैंडल एक्स पर भी साझा किया था. उन्होंने कहा था कि हम हम विशेष राज्य का दर्जा या फंड नहीं मांग रहे हैं. हम अपना हिस्सा मांग रहे हैं. बता दें कि सीएम हेमंत लगातार अपनी सभाओं में इस मुद्दे को जरूर उठाते हैं. वो अपने रैलियों में लगातार कहते हैं कि अगर केंद्र सरकार हम हमारा बकाया दें तो बहुत सारा काम हो जाएगा. साथ ही हम महिलाओं को दी जाने वाली राशि दोगुना से भी अधिक कर देंगे.

Also Read: हरियाणा के बाद अब BJP झारखंड में दिखायेगी दमखम, JMM कर रहा जोरदार काउंटर तो कांग्रेस है सुस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >