Jharkhand Assembly Election: CM हेमंत व कल्पना 24 अक्टूबर को कर सकते हैं नामांकन, सीट शेयरिंग भी लगभग तय

Jharkhand Assembly Election: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने टिकट के लिए आवेदन दे दिया है. वे 24 अक्टूबर को आवेदन दे सकते हैं. वहीं, इंडिया गठबंधन की सीट सीट शेयरिंग भी लगभग तय हो गयी है.

Jharkhand Assembly Election, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन ने चुनाव में टिकट के लिए झामुमो का आवेदन फॉर्म भरा है. दोनों ने सीएम आवास में फॉर्म मंगवाकर भरा और इसे 51-51 हजार रुपये के डीडी के साथ पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय को आवेदन दिया है. हेमंत सोरेन ने बरहेट से और कल्पना ने गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए आवेदन जमा किया है. इधर बरहेट बाजार स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को झामुमो मंडली संयोजक सुनीराम हांसदा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गयी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 24 अक्टूबर को बरहेट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे. इधर, इंडिया गठबंधन की भी सीट शेयरिंग लगभग तय हो गयी है. राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और सीएम हेमंत सोरेन आज बैठेंगे. जिसमें अंतिम मुहर लग सकती है.

Also Read: Jharkhand Elections: पहले दिन तीन लोगों ने दाखिल किया नामांकन, आचार संहिता लागू होने से अबतक इतने की हुई जब्ती

हो चुकी है तीन राउंड की बातचीत, सीट शेयरिंग लगभग तय : गुलाम अहमद मीर

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि हम उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया में लगे हैं. प्रत्याशियों के नाम संगठन में नीचे से मांगे गये हैं. पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है. प्रदेश चुनाव समिति ने प्रस्ताव पारित कर हाईकमान को अधिकृत कर दिया है. हमारा गठबंधन तय है. सीट शेयरिंग को लेकर तीन राउंड की बात हो चुकी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ भी बातचीत हुई है. एक प्रतिशत सीट इधर-उधर हो सकती है. बाकी बातें लगभग तय है. राजद और वाम दलों से भी बात होगी. जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर सहमति बन जायेगी.

Also Read: Jharkhand Elections: राहुल गांधी आज आएंगे रांची, 20 अक्टूबर को लग सकती है प्रत्याशियों के नामों पर मुहर

मंत्री मिथिलेश 21 को करेंगे नामांकन, सीएम हेमंत होंगे शामिल

विधानसभा चुनाव के लिए गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर 21 अक्टूबर को झामुमो से नामांकन करेंगे. मंत्री श्री ठाकुर के नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. यह जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि उनके नामांकन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित महागठबंधन के कई नेता शामिल होंगे. नामांकन कार्यक्रम में महागठबंधन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित आम लोगों का महाजुटान होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >