PHOTOS: महाष्टमी पर रांची में निकाली गयी आकर्षक झांकियां, तस्वीरों में दिखे भगवान राम के जीवन के कई रंग

1 / 1
PHOTOS: महाष्टमी पर रांची में निकाली गयी आकर्षक झांकियां, तस्वीरों में दिखे भगवान राम के जीवन के कई रंग
फुल स्क्रीन में देखें

PHOTOS: महाष्टमी पर रांची में निकाली गयी आकर्षक झांकियां, तस्वीरों में दिखे भगवान राम के जीवन के कई रंग

गुरुवार को देशभर में रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में बुधवार को महाष्टमी पर राजधानी रांची में देर रात आकर्षक झांकियां निकाली गयीं. इन झांकियों को देखकर राजधानीवासी काफी उत्साहित नजर आए.

गुरुवार को देशभर में रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में बुधवार को महाष्टमी पर राजधानी रांची में देर रात आकर्षक झांकियां निकाली गयीं. इन झांकियों को देखकर राजधानीवासी काफी उत्साहित नजर आए.

इस झांकी में भगवान राम के जीवन के कई रंग दिखाने का प्रयास किया गया.

साथ ही महाभारत और शिवपुराण से प्रेरित झांकियां भी दिखीं.

बता दें कि इन झांकियों को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.

जानकारी हो कि विभिन्न अखाड़ों से निकली झांकियां मेन रोड होते हुए महावीर चौक पहुंचीं और फिर यहां से अपने-अपने अखाड़ों की ओर लौट गयीं.

वहीं, गुरुवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकलेगी.

इसके बाद अलबर्ट एक्का चौक पर विभिन्न अखाड़ों से निकाली गयी शोभायात्रा का मिलन होगा.

मिलन होने के बाद यहां से मुख्य शोभायात्रा तपोवन मंदिर की ओर प्रस्थान करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >