JCECEB की वेबसाइट ठप, 3227 छात्रों की बढ़ी चिंताम; मेडिकल काउंसिलिंग में फंसी च्वाइस फिलिंग

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) की वेबसाइट पिछले चार दिनों से तकनीकी खराबी के कारण स्टेट मेडिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया बाधित हो गयी है। इससे नीट-यूजी 2026 के आधार पर एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएच में नामांकन की प्रक्रिया में शामिल 3227 छात्र-छात्राएं चॉइस फिलिंग नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है।

रांची से क्रांतिदीप की रिपोर्ट

रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीइबी) की वेबसाइट में पिछले चार दिनों से तकनीकी खराबी के कारण नीट-यूजी 2026 के आधार पर चल रही स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग की प्रक्रिया प्रभावित हो गयी है. वेबसाइट का सर्वर काम नहीं करने के कारण छात्र-छात्राएं च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं. इससे विद्यार्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि तक च्वाइस फिलिंग नहीं कर पाने की चिंता सता रही है.

एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएच में नामांकन की प्रक्रिया

जेसीइसीइबी की ओर से नीट-यूजी 2026 के परिणाम के आधार पर एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएच पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की गयी है. पहले राउंड की काउंसिलिंग के लिए राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट भी जारी की जा चुकी है. इसमें कुल 3227 छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है.

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन शनिवार से वेबसाइट के सर्वर में तकनीकी समस्या आने के कारण छात्र च्वाइस फिलिंग नहीं कर पा रहे हैं. काउंसिलिंग के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक और संबंधित पेज नहीं खुल रहा है.

19 अगस्त तक थी च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि

पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले राउंड की च्वाइस फिलिंग के लिए 19 अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया था. इसके बाद 20 अगस्त को च्वाइस फिलिंग में संशोधन और 22 से 28 अगस्त तक सीट आवंटन एवं प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने का कार्यक्रम निर्धारित है.

तकनीकी समस्या जल्द दूर होने का दावा

जेसीइसीइबी के अनुसार वेबसाइट में आयी तकनीकी समस्या को दूर करने का काम किया जा रहा है. परिषद की ओर से कहा गया है कि समस्या जल्द ठीक कर ली जायेगी. साथ ही छात्र-छात्राओं को राहत देते हुए पहले राउंड की मेडिकल काउंसिलिंग में च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ायी जायेगी, ताकि तकनीकी खराबी के कारण किसी विद्यार्थी को परेशानी न हो.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >