कृष्ण जन्माष्टमी पर रांची में ट्रैफिक अलर्ट: भारी वाहनों की No-Entry, इन रूटों पर ऑटो-टोटो भी बंद

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कारण रांची में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. 4 और 5 सितंबर को कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन और नो-एंट्री लागू की गई है. भारी वाहनों के साथ-साथ ऑटो-टोटो और सवारी गाड़ियों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी.

रांची. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने 4 और 5 सितंबर के लिए कई मार्गों पर रूट डायवर्जन और नो-एंट्री लागू की है. अलबर्ट एक्का चौक, महात्मा गांधी मार्ग (मेन रोड) और आसपास के क्षेत्रों में दो दिन तक भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे.

4 सितंबर को श्रीकृष्ण झांकी और 5 सितंबर को दही-हांडी

पुलिस के अनुसार 4 सितंबर को श्रीकृष्ण झांकी और 5 सितंबर को भजन संध्या सह दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा. झांकी रतन पीपीओ, वूल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी क्रॉसिंग, काली मंदिर चौक, सर्जना चौक, सदर अस्पताल गेट, मिशन चौक, प्लाजा चौक, सेंटेविटा अस्पताल कटिंग और अलबर्ट एक्का चौक होते हुए निकलेगी.

सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों पर रोक

4 और 5 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक शहर के अंदर भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी. इस दौरान सभी भारी वाहन रिंग रोड होकर आवाजाही कर सकेंगे. इसके साथ ही पूर्व से लागू नो-एंट्री व्यवस्था भी जारी रहेगी.

इन मार्गों पर ऑटो-टोटो और सवारी गाड़ियों की भी एंट्री बंद

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 4 और 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई प्रमुख मार्गों पर छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के साथ-साथ ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों का प्रवेश भी बंद रहेगा.

ये प्रमुख मार्ग हैं

अलबर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक

अलबर्ट एक्का चौक से प्लाजा चौक

अलबर्ट एक्का चौक से जेल चौक

मिशन चौक से सर्जना चौक

रतन पीपीओ से अलबर्ट एक्का चौक

कर्बला चौक से काली मंदिर और वूल हाउस तक

ये भी पढ़ें: RIMS में स्टेट कोटा की 190 MBBS सीटों पर नामांकन पूरा, शेष सीटों पर 5 सितंबर को होगा दाखिला

जरूरत पर अन्य मार्ग भी होंगे डायवर्ट

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार, अन्य मार्गों पर भी कम समय के लिए वाहनों को डायवर्ट या रोका जा सकता है. पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान विशेष परिस्थिति में ही चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल करें, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने में सहयोग मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >