डकरा. भीम राव आंबेडकर पार्क डकरा में शनिवार शाम को जयपाल सिंह मुंडा एवं सावित्रीबाई फुले की जयंती मनायी गयी. आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने दोनों की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को याद करते हुए उनके कृत्यों पर चर्चा की. सभी ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज को समरसता पूर्वक बनाने में अपना सहयोग का संकल्प लिया. इस अवसर पर देवपाल मुंडा, अशर्फी राम, अमरलाल सतनामी, राजदेव राम, रामदेव राम, नारद राम, राम परीखा राम, किशोर कुमार, कन्हाई पासी, संजय राम, मुन्ना राम,जगदीश गंझू आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
