अलग-अलग हादसे में एक की मौत व तीन घायल
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के कुबा निवासी मोरा सिंह (60) की मौत हो गयी और उनके पुत्र सतीश सिंह घायल हो गये.
बुढ़मू.
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के कुबा निवासी मोरा सिंह (60) की मौत हो गयी और उनके पुत्र सतीश सिंह घायल हो गये. वहीं दूसरी दुर्घटना में बुढ़मू थाना क्षेत्र के बनगांवा निवासी सुकरा भगत और बर्नवाल उरांव घायल हो गये. जानकारी के अनुसार मोरा सिंह और सतीश सिंह कुबा से रांची मोटरसाइकिल से आ रहे थे. इसी दौरान सिदरौल गांव के पास सवारी गाड़ी की चपेट में आकर घायल हो गये. सूचना पाकर बुढ़मू पुलिस पहुंची. वाहन को जब्त कर दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स ले जाने के दौरान ही रास्ते में मोरा सिंह की मौत हो गयी. वहीं दूसरी ओर बुढ़मू-मांडर मुख्य पथ में केनरा बैंक के सामने दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में सुकरा भगत और वर्नवाल उरांव घायल हो गये. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया.