खेल, राजनीति और झारखंड के लिए किये गये कार्यों को लेकर जयपाल सिंह मुंडा को किया गया याद, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Jaipal Singh Munda Jayanti: जयपाल सिंह मुंडा को उनकी जयंती पर याद किया गया. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला. साथ ही उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

रांची : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती (तीन जनवरी) पर उन्हें याद किया गया. विभिन्न संगठनों ने इस अवसर पर जयपाल सिंह स्टेडियम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर खेल, राजनीति तथा झारखंड के लिए उनके किये कार्यों को याद किया गया.

अलबर्ट एक्का चौक से जुलूस निकाला

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से शुक्रवार को अलबर्ट एक्का चौक से लेकर जयपाल सिंह स्टेडियम तक गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. जयपाल सिंह स्टेडियम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. मौके पर जयंती एवं ऑक्सफोर्ड ब्लू के सौ साल होने पर झारखंड आंदोलनकारी वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया. मोर्चा की ओर से मांग की गयी कि जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के अवसर पर तीन जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया जाये. इस अवसर पर मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो, सरोजनी कच्छप, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, रोजलीन तिर्की, अंथन लकड़ा सहित अन्य उपस्थित थे.

भाजपा एसटी मोर्चा ने किया माल्यार्पण

भाजपा रांची महानगर एसटी मोर्चा की ओर से आज जयपाल सिंह मुंडा को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, एसटी मोर्चा अध्यक्ष रवि मुंडा, अजय कच्छप, अशोक मुंडा, प्रदीप लकड़ा सहित अन्य उपस्थित थे. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ओलिंपिक हॉकी का पहला गोल्ड दिलाकर जयपाल सिंह मुंडा ने पूरे विश्व में देश का नाम रोशन किया. झारखंड के लिए उनके द्वारा किये गये काम हमेशा प्रेरित करते रहेंगे.

Also Read: रांची यूनिवर्सिटी की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में नहीं होगी निगेटिव मार्किंग, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

मुंडा सभा ने दी श्रद्धांजलि

मुंडा सभा ने आज जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पहुंचकर मरांग गोमके की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर संस्था के महासचिव बिलकन डांग ने कहा कि मुंडा सभा के बहुत प्रयासों के बाद जयपाल सिंह स्टेडियम का सौंदर्यीकरण का काम हुआ. यह दुखद है कि उचित देखरेख के अभाव में स्टेडियम का सौंदर्य खराब हो रहा है. कभी जयपाल सिंह की प्रतिमा पर लगी हॉकी स्टिक चुरा ली जाती है, कभी क्षतिग्रस्त कर दी जाती है. सभा की ओर से कहा गया कि किसी स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से स्टेडियम का रखरखाव होना चाहिए. सभा की ओर से श्रद्धांजलि देने वालों में प्रभुसहाय सांगा, सोसन समद, सोमरा होरो सहित अन्य उपस्थित थे.

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद

परिषद की ओर से चुनवा टोली स्थित सरना अखड़ा में जयपाल सिंह मुंडा को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर महानगर अध्यक्ष पवन तिर्की ने कहा कि मरांग गोमके ने सिर्फ राजनीति में ही नहीं बल्कि खेल में देश का नाम रोशन किया. उनके कारण ही आज आदिवासियों और दलितों को संविधान में अधिकार मिल पाया. मौके पर सुधीर मुंडू, पितरूस एक्का, अभय तिग्गा, फ्रेडरिक तिग्गा, सुधीर मुंडू, आकाश तिर्की सहित अन्य मौजूद थे.

Also Read: आपलोग आदिवासियों को लोकतंत्र नहीं सिखा सकते, जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल वचन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >