झारखंड में कब होगी मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा, क्या बोले जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ?

झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है. इंतजार की घड़ियां खत्म हो गयीं. होली के बाद मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा का आयोजन किया जाना है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने बताया कि होली के बाद परीक्षा ली जाएगी.

JAC matric inter exam 2023: झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट (जैक) की परीक्षा मार्च में होगी. होली के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा 10वीं (मैट्रिक) व 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है. जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो की मानें, तो राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा आयोजित की जाएगी. एक ही बार में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

मार्च में होली के बाद मैट्रिक व इंटर की परीक्षा

झारखंड में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है. इंतजार की घड़ियां खत्म हो गयीं. होली के बाद मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा का आयोजन किया जाना है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मार्च में होली के बाद मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जाएगी. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 13-14 मार्च से परीक्षा हो सकती है. हालांकि तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है.

एक ही बार होगी परीक्षा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने बताया कि मार्च में होली के बाद मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जाएगी. पहले की तरह ही परीक्षा का आयोजन एक टर्म में होगा. राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा के आयोजन की तैयारी की जा रही है. कोरोना के कारण पिछली बार दो टर्म में परीक्षा ली गयी थी, लेकिन इस बार एक ही बार में परीक्षा आयोजित की जाएगी.

Also Read: शीतलहरी को लेकर झारखंड के सभी स्कूलों में 1 से 5 तक की कक्षाएं 8 जनवरी तक रहेंगी बंद, आदेश जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >