JAC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल होगा पूरा, क्या होगा 11 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का?

जैक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल कल समाप्त हो रहा है. संभावना है कि जैक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति अगले सप्ताह तक हो जाएगी.

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का कार्यकाल 18 जनवरी को पूरा हो जायेगा. अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति वर्ष 2022 में हुई थी. जैक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव तैयार कर शिक्षा मंत्री को भेजा है. जैक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया अगले सप्ताह पूरी हो जाने की संभावना है.

पद रिक्त होने से बोर्ड परीक्षा हो सकती है प्रभावित

जैक अध्यक्ष का पद रिक्त होने से आगामी बोर्ड परीक्षा प्रभावित हो सकती है. राज्य में इस माह बोर्ड परीक्षा शुरू हो जायेगी. 28 जनवरी को कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित है. इसके बाद कक्षा नौवीं की परीक्षा होगी. राज्य में 11 फरवरी से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा प्रस्तावित है. परीक्षा से संबंधित सभी गोपनीय कार्य अध्यक्ष द्वारा ही किया जाता है. ऐसे में अध्यक्ष की नियुक्ति में विलंब होने से परीक्षा भी प्रभावित हो सकती है. वर्ष 2021 में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति लगभग चार माह तक लंबित रही थी.

सितंबर 2021 में ही पूरा हो गया था कार्यकाल

सितंबर 2021 में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो गया था. इसके बाद जनवरी 2022 में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति हुई थी. अध्यक्ष की नियुक्ति में विलंब होने से वर्ष 2022 की मैट्रिक व इंटर की परीक्षा की प्रक्रिया में भी बदलाव करना पड़ा था. जैक ने वर्ष 2022 की परीक्षा दो चरण में लेने की घोषणा की थी, पर अध्यक्ष की नियुक्ति में विलंब के कारण दोनों चरण की परीक्षा एक साथ लेनी पड़ी थी.

Also Read: SNNMCH धनबाद के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इन गंभीर बीमारियों का जल्द होगा इलाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >