JAC 12th Arts Result 2023: हजारीबाग में सबसे ज्यादा 98.47 फीसदी स्टूडेंट्स पास, पाकुड़ में 88.35 फीसदी

जैक बोर्ड के इंटर आर्ट्स में करीब 96 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. जिलावार रिजल्ट की बात करें, तो हजारीबाग टॉप पर रहा, जबकि पाकुड़ एक बार फिर सबसे निचले पायदान पर रहा. हजारीबाग में 98.470 फीसदी बच्चे पास हुए हैं.

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. आर्ट्स में 95.97 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. सबसे ज्यादा 98.470 फीसदी विद्यार्थी हजारीबाग जिला में पास हुए हैं. सबसे कम 88.350 फीसदी स्टूडेंट्स पाकुड़ में पास हुए हैं. जैक के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने इंटर आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया.

हजारीबाग के बाद सिमडेगा का प्रदर्शन सबसे बढ़िया

हजारीबाग के बाद सबसे ज्यादा सिमडेगा जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा. यहां 98.380 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. खूंटी में 98.040 फीसदी बच्चे पास हुए हैं, जबकि कोडरमा में 97.680 फीसदी छात्र-छात्राओं को इंटर आर्ट्स की परीक्षा में सफलता मिली है. लोहरदगा में 97.650 फीसदी, चतरा में 97.560 फीसदी, रामगढ़ में 97.470 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

गुमला जिले का रिजल्ट 97.430 फीसदी

गुमला जिले का रिजल्ट 97.430 फीसदी रहा. सरायकेला-खरसावां का 97.310 फीसदी, रांची का 97.190 फीसदी, लातेहार जिले का 97.-020 फीसदी रिजल्ट रहा. गिरिडीह जिले में 96.860 फीसदी, धनबाद में 96.820 फीसदी, पश्चिमी सिंहभूममें 96.800 फीसदी और पूर्वी सिंहभूम में 96.690 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में सफल घोषित किये गये हैं.

पलामू के 92 फीसदी बच्चे इंटर आर्ट्स में पास

बोकारो जिले का रिजल्ट 96.560 फीसदी रहा, जबकि जामताड़ा का 95.640 फीसदी, देवघर जिले का रिजल्ट 95.620 फीसदी रहा. गढ़वा जिले का रिजल्ट 93.690 फीसदी, दुमका का 92.950 फीसदी, पलामू का 92.200 फीसदी रहा. साहिबगंज जिले का रिजल्ट 90.830 फीसदी रहा.

Also Read: इंटर आर्ट्स में बेटियों का जलवा, टॉप-10 में 22 स्टूडेंट्स, इनमें 16 लड़कियां, कतरास की कशिश परवीन स्टेट टॉपर

संताल परगना के 2 जिलों का रिजल्ट 90 फीसदी से कम

झारखंड के 24 जिलों में से सिर्फ 2 जिले ऐसे रहे, जिनका रिजल्ट 90 फीसदी से कम रहा. ये दोनों जिले संताल परगना के हैं. गोड्डा और पाकुड़. गोड्डा जिले का रिजल्ट 88.560 फीसदी रहा, जबकि पाकुड़ का रिजल्ट 88.350 फीसदी. इंटर साइंस में भी पाकुड़ जिला सबसे निचले पायदान पर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >