JAC 10th,12th Result: मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट आज, इन स्टेप्स को फॉलो कर देखें अपना रिजल्ट

JAC 10th Result 12th Result 2022: झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी हो रहा है. रिजल्ट दिन के 2.30 बजे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जारी करेंगे. जैक के नामकुम स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से रिजल्ट प्रकाशित किया जायेगा. इसके बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे.

JAC Results : झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जारी हो रहा है. रिजल्ट दिन के 2.30 बजे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जारी करेंगे. जैक के नामकुम स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से रिजल्ट प्रकाशित किया जायेगा. इसके बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे. आज मैट्रिक के साथ 12वीं के साइंस का रिजल्ट प्रकाशित किया जा रहा है. इसके बाद 12वीं के आटर्स और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया जायेगा. हालांकि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने यह नहीं बताया है कि 12वीं आटर्स और कॉमर्स का रिजल्ट कब प्रकाशित किया जायेगा.

लगभग सात लाख स्टूडेंट्स हुए हैं शामिल

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से इस साल ली गयी परीक्षा में लगभग सात लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं. इसमें मैट्रिक की परीक्षा में 3,99,010 और इंटर साइंस में करीब सवा लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इस परीक्षा के तहत मैट्रिक के लिए 1256 और इंटर के लिए 680 केंद्र बनाये गये थे. इस तरह से देखा जाए, तो 10वीं बोर्ड और इंटर साइंस में करीब पांच लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. मैट्रिक और इंटर की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच ली गयी थी. 24 मार्च से 20 अप्रैल, 2022 तक 10वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित हुई थी, वहीं इंटर की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 25 मार्च, 2022 के बीच हुई थी.

इन स्टेप्स को फॉलो कर दे सकेंगे रिजल्ट

दिन के 2.30 बजे रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकेंगे. रिजल्ट जैक की वेबसाइट www.jacresults.com या https://jac.jharkhand.gov.in/jac/ पर जा कर देख सकेंगे. इसके लिए स्टूडेंट्स को दिये गये वेबसाइट पर जाना होगा. यहां स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा. इसके बाद उसका रिजल्ट आ जायेगा. स्टूडेंट्स इस रिजल्ट की प्रिंट कॉपी ले सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >