IRCTC News: त्योहारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची से पटना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

IRCTC News: त्योहारों की वजह से ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है, इसे देखते हुए रेलवे दुर्ग-पटना-दुर्ग छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलायेगी. यह ट्रेन 8:50 बजे दुर्ग से रवाना होगी. इसके बाद रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और राउरकेला होते हुए शाम 7.10 बजे हटिया पहुंचेगी.

Jharkhand Train News रांची : त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दुर्ग-पटना-दुर्ग छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (08893/ 08894) चलायी जायेगी. दुर्ग-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (08893) 07 नवंबर को दुर्ग से केवल एक ट्रिप चलेगी. यह सुबह 8:50 बजे दुर्ग से रवाना होगी. इसके बाद रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और राउरकेला होते हुए शाम 7.10 बजे हटिया पहुंचेगी.

रांची से यह ट्रेन शाम 7.35 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद मुरी, बोकारो, गोमो, कोडरमा, गया और जहानाबाद होते हुए सोमवार सुबह 5:00 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, पटना-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 08 नवंबर को पटना से केवल एक ट्रिप चलेगी.

यह ट्रेन पटना से सुबह 7:00 बजे रवाना होगी. इसके बाद जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो, बोकारो और मुरी होते हुए शाम 4:40 बजे रांची पहुंचेगी. हटिया से यह ट्रेन शाम 5:05 बजे रवाना होगी. राउरकेला, रायगढ़, बिलासपुर और रायपुर होते हुए मंगलवार को दुर्ग पहुंचेगी.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >