In Pics : दीपिका कुमारी आज अतनु के साथ लेंगी सात फेरे, शादी से पहले पीली साड़ी में ऐसी दिखीं आर्चरी क्वीन

Deepika to Marry Atanu Das, Ranchi, Jharkhand : रांची : झारखंड को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली विश्व की नंबर एक आर्चर और भारतीय एथलीट रांची की दीपिका कुमारी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. परिणय सूत्र में बंधने से ठीक एक दिन पहले सोमवार (29 जून, 2020) को घृतढारी, मातृका पूजन व चुमावन होना है. शादी की तैयारी में दीपिका कुमारी के पिता शिवनारायण प्रजापति उर्फ छोटन एवं मां गीता देवी समेत पूरा परिवार जुटा हुआ है.

रांची : झारखंड को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली विश्व की नंबर एक आर्चर और भारतीय एथलीट रांची की दीपिका कुमारी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. मंगलवार को परिणय सूत्र में बंधने से ठीक एक दिन पहले सोमवार (29 जून, 2020) को घृतढारी, मातृका पूजन व चुमावन होना है. शादी की तैयारी में दीपिका कुमारी के पिता शिवनारायण प्रजापति उर्फ छोटन एवं मां गीता देवी समेत पूरा परिवार जुटा हुआ है.

रविवार को कल्याणी पूजन के बाद राजधानी रांची के रातु स्थित घर में दीपिका ने शगुन की बरीपारी. शाम को मड़ई स्थान से मटकोर हुआ और फिर रात में इंटरनेशनल आर्चर दीपिका की हल्दी की रस्म हुई. शुरुआती रस्मों में पीले रंग की साड़ी में रांची की बेटी बेहद खूबसूरत लग रही थी.

कोरोना वायरस के कारण शादी की रस्मों में बहुत भीड़भाड़ नहीं है. दीपिका कुमारी के माता-पिता ने बेटी के हाथ पीले करने से पहले होने वाली रस्मों की शुरुआत की. शादी में बेहद सतर्कता बरती जा रही है. मेहमानों के लिए बाकायदा मास्क और सैनिटाइजर के इंतजाम किये गये हैं. सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा है. बाराती भी सीमित संख्या में ही आयेंगे.

Also Read: गुजरात से पश्चिम बंगाल जा रही बस पलटी, एक प्रवासी मजदूर की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

बताया जा रहा है कि कोलकाता से सड़क मार्ग से एक दर्जन से भी कम बाराती रांची पहुंचेंगे. दीपिका ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कुछ अतिविशिष्ट लोगों को अपनी शादी का कार्ड दिया. उनसे आग्रह किया कि वे लोग दीपिका एवं उनके पति अतनु दास को आशीर्वाद देने के लिए पधारें. दीपिका ने साफ कर दिया है कि विवाह समारोह में एक साथ 50 से अधिक मेहमान नहीं होंगे.

इधर, दीपिका के घर की आकर्षज साज-सज्जा की गयी है. सजावट कार्य की निगरानी उनके माता-पिता ने की. बिजली की आकर्षक सजावट तो की ही गयी है, फूलों से भी घर को सजाया गया है. शादी से पहले की रस्मों के लिए अधिकांश परिजन रातु स्थित आवास पहुंच चुके हैं.

Also Read: Jharkhand News : सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय सीएम बने हेमंत, छह महीने में 3.95 लाख पहुंची फॉलोअर्स की संख्या… पढ़ें झारखंड की टॉप 5 खबरें…

रविवार को सुबह वंशरोपण हुआ. दोपहर में मडपाच्छादन, शाम में मटकोर व हरिंद्रावंदन का आयोजन किया गया. पूरी रस्म के दौरान दीपिका बेहद प्रसन्न नजर आ रहीं थीं. सोमवार को घृतढारी, मातृका पूजन व चुमावन के बाद मंगलवार (30 जून, 2020) को वह अपने साथी खिलाड़ी पश्चिम बंगाल के अतनु दास के साथ परिणय सूत्र में बंध जायेंगी.

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >