Weather Today: आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात से रांची का हुआ ये हाल, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

1 june 2020 weather forecast, monsoon 2020 रांची : झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार (1 जून 2020) को सुबह-सुबह अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई. इस दौरान हुए वज्रपात में दो बैलों की जान चली गयी. सड़कों पर पानी जम गया. मौसम विभाग ने रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, चतरा और बोकारो में भी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने सुबह 7 बजे एक के बाद एक दो चेतावनी जारी की.

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार (1 जून 2020) को सुबह-सुबह अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई. इस दौरान हुए वज्रपात में दो बैलों की जान चली गयी. सड़कों पर पानी जम गया. मौसम विभाग ने रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, चतरा और बोकारो में भी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने सुबह 7 बजे एक के बाद एक दो चेतावनी जारी की.

Also Read: सावधान! झारखंड में भीषण गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

पहली चेतावनी में रांची और हजारीबाग जिले के कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जताया था. कुछ ही देर बाद एक और चेतावनी आयी, जिसमें रामगढ़, लोहरदगा और गुमला को भी जोड़ दिया गया. इस चेतावनी में कहा गया है कि इन 5 जिलों (रांची, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा और गुमला) में 2-3 घंटे में मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है. हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के साथ इन जिलों में कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. इतना ही नहीं, कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से निजात मिली है. यह सिलसिला 5 जून तक जारी रहेगा. झारखंड में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. मौसम विज्ञान केंद्र ने यह भी कहा है कि 15 जून तक राज्य में मॉनसून की बारिश शुरू हो सकती है.

ज्ञात हो कि राजधानी रांची सहित कई जिलों का अधिकतम तापमान पिछले तीन-चार दिनों से 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है. रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. डाल्टनगंज में रविवार को करीब 15 मिमी बारिश हुई. यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास था.

इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि देश के दक्षिणी तट पर मॉनसून के टकराने के संकेत मिलने लगे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, एक जून को केरल के तट पर मॉनसून के टकराने के संकेत हैं. इसके साथ ही देश में मॉनसून की बारिश शुरू हो जायेगी. विभाग ने कहा है कि पूर्व के रिकाॅर्ड के अनुसार केरल तट से टकराने के 12 से 15 दिनों के बाद झारखंड में मॉनसून का आगमन हो जाता है. इस बार मौसम विभाग ने सामान्य मॉनसून का पूर्वानुमान जाहिर किया है.

Also Read: मौसम विभाग ने एक घंटे में जारी की दो-दो बुलेटिन, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

वैसे झारखंड में पिछले कई दिनों से अलग-अलग जिलों में बारिश हो रही है. इससे गर्मी का एहसास कम हो रहा है. शनिवार को रात में राजधानी रांची के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली. इसके पहले प्रदेश के कई जिलों में लू चल रही थी.

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >