Cricket : लोहरदगा व जमशेदपुर सेमीफाइनल में पहुंचे

अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट

रांची. लोहरदगा और जमशेदपुर की टीमें अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं. दोनों टीमोें ने क्रमश: बोकारो और सिमडेगा को दो-दो विकेट से हराया. गुमला में खेले गये पहले क्वार्टर फाइनल में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो की टीम 158 रन पर आउट हो गयी. बोकारो की ओर से ओजस वर्धन ने 48 रन की नाबाद पारी खेली. साहिल राज ने 28, यश भगत ने 25 और राजेश कुमार ने 19 रन बनाये. लोहरदगा के तुषार मुदगल व जतिन पांडेय ने तीन-तीन, जबकि आदित्य झा व हिमांशु ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में लोहरदगा ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. लक्ष्य कुमार ने 43, प्रत्युष ने 31, रोनित ने 15 रन बनाये. बोकारो के साहिल राज व अंशु ने तीन-तीन, जबकि अभिषेक यादव ने दो विकेट लिये. लोहरदगा के तुषार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

उधर, बोकारो में खेले गये दूसरे क्वार्टर फाइनल में जमशेदपुर ने सिमडेगा को हराया. सिमडेगा ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 48.1 ओवर में 180 रन पर आउट हो गयी. टीम के लिए गुरु शरण सिंह ने 61, रितिक कुमार ने 25, सचिन पाल ने 17 व सौरभ ने 16 रन बनाये. जमशेदपुर के दुर्गेश कुमार ने तीन, जबकि मनीषी व रवि ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर ने 46 ओवर में आठ विकेट गंवा कर जीत दर्ज की. रवि शर्मा ने नाबाद 40, रितेश पटेल ने 38, विशेष दत्ता ने 30 व रॉबिन पीटर ने 24 रन बनाये. सिमडेगा के संजीत शर्मा ने तीन व तनिष चौबे ने दो विकेट लिये. जमशेदपुर के रवि को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >