भारत ही विश्व को देता है शांति और मुक्ति, रांची में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में बोले रामदेव

अमेरिका, रूस, इंग्लैंड समेत दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं. काशी, ऋषिकेश, वृंदावन में धूल-धूसरित हो रहे हैं. उन्हें मालूम हो चुका है कि भारत ही शांति की भूमि है. भारत की भूमि सच्चिदानंद की भूमि है.

भारत ही विश्व को शांति और मुक्ति दोनों देता है. भगवान की भक्ति से दैहिक, दैविक और भौतिक ताप एवं संताप समाप्त हो जाते हैं. श्रीमद्भागवत और भगवान की कथा से सतचित और आनंद की प्राप्ति होती है. कथा के श्रवण से हर तरह के कष्ट मिट जाते हैं. कथा से मन में भक्ति की भावना जागृत होती है. भक्ति से भगवान की कृपा की प्राप्ति होती है. इससे रोग और शोक दोनों की समाप्ति हो जाती है. ये बातें पंडित रामदेव पांडेय ने रांची के बरियातू में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के पहले दिन शनिवार (15 अक्टूबर) को कहीं.

भक्ति से जीवन में आती है शांति

पंडित रामदेव ने कहा कि भगवान की भक्ति करने से जीवन शांति एवं आनंद से भर जाता है. यही वजह है कि अमेरिका, रूस, इंग्लैंड समेत दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं. काशी, ऋषिकेश, वृंदावन में धूल-धूसरित हो रहे हैं. उन्हें मालूम हो चुका है कि भारत ही शांति की भूमि है. भारत की भूमि सच्चिदानंद की भूमि है. उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत का पहला शब्द ही सच्चिदानंद है. मानस में भी तुलसीदास ने सच्चिदानंद की चर्चा की है.

Also Read: Jharkhand: हवन पूजन के साथ श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ संपन्न, वेद व्यास जी महाराज ने सुनायी भागवत कथा

21 अक्टूबर तक चलेगी भागवत कथा

उन्होंने कहा कि इसी सच्चिदानन्द को आत्मसात करना भागवत और मानस है. बरियातू स्थित यूनिवर्सिटी कॉलोनी के शनि मंदिर के प्रांगण में महिला भक्ति परिषद की ओर से आयोजित भागवत कथा के व्यास पंडित रामदेव पांडेय हैं. 15 अक्टूबर से शुरू हुई भागवत कथा 21 अक्टूबर 2022 तक चलेगी. हर दिन दोपहर तीन बजे से छह बजे तक व्यास जी कथा का वाचन करेंगे. कथा में पंडित रमेश दुबे, पंडित मनोज पांडेय, पंडित अभिषेक पांडेय समेत सैकड़ों लोगों ने भागवत कथा का श्रवण किया. भागवत कथा के समापन के बाद 21 अक्टूबर 2022 को ही दोपहर में भंडारा का भी आयोजन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >