प्रतिनिधि, ओरमांझी.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओरमांझी प्रखंड के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, स्कूल कॉलेजों, चौक-चौराहों में शान से तिरंगा फहराया गया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर व न्यू स्वर्ण रेखा स्कूल में राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आनंदी, महाविद्यालय दड़दाग व एसएस प्लस टू विद्यालय में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने झंडोत्तोलन किया. इसी तरह प्रखंड मुख्यालय व सीएचसी में उप प्रमुख रिजवान अंसारी, ्रथाना में प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, माउंट कार्मेल स्कूल में फादर दीपक कुजूर, फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग कॉलेज में सईद अहमद अंसारी, प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में प्रो प्रेम नाथ मुंडा, शिवाजी प्रतिभा उवि में डॉ पारस नाथ महतो, शाहीन कॉलेज ऑफ इंस्टॉलेशन में मुस्ताक आलम, विकास नर्सिंग होम में अध्यक्ष राम लखन मेहता, जैविक उद्यान में निदेशक जब्बर सिंह, केजीवीके रुक्का में अब्दुल सत्तार अंसारी ने झंडोत्तोलन किया.फोटो -1. तिरंगे को सलामी देते राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू.
2. तिरंगे को सलामी देते आरटीसी कॉलेज में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
