रमेश को 50 लाख दे दो..., झारखंड में आयकर छापे के बाद व्यापारियों के फोन से मिल रहे हवाला कारोबार के सबूत

Income Tax Raid in Jharkhand झारखंड में आयकर छापे के बाद व्यापारियों के फोन से हवाला कारोबार के सबूत मिल रहे हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जांच तेज कर दी है.

Income Tax Raid in Jharkhand: आयकर विभाग के छापे के दायरे में शामिल व्यापारियों के मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल डिवाइस से हवाला कारोबार से संबंधित सबूत मिल रहे हैं. हैदराबाद और कोलकाता से आयी विशेषज्ञों की टीम चिरानिया,भालोटिया और बर्णवाल ग्रुप से संबंधित लोगों के डिजिटल डिवाइस से डिलिट किये जा चुके आंकड़ों को निकालने में जुटी है.

रमेश को 50 लाख दे दो

विशेषज्ञों द्वारा निकाले गये डेटा में करोड़ों रुपये के लेन-देन का ब्योरा दर्ज है. जैसे रमेश को 50 लाख दे दो. प्रकाश को 10 लाख दे दो. अधिकारियों का दल अब ऐसे लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहा है जिन्हें हवाला के सहारे पैसे दिये गये है. छापेमारी के दौरान मिली नकदी और जेवरात मामले में प्रारंभिक जांच जारी है.

  • डिजिटल डिवाइस से डिलीट आंकड़े निकाल रही विशेषज्ञों की टीम
  • विशेषज्ञों द्वारा निकाले गये डेटा में करोड़ों रुपये के लेन-देन का ब्योरा
  • छापे में मिली हवाला कारोबार में इस्तेमाल होने वाले कोड व कटे नोटों की तस्वीरें

छापे में अघोषित संपत्ति के निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले

जांच पूरी होने के बाद छूट आदि के नियमों का पालन करते हुए बाकी वस्तुओं को जब्त किया जायेगा. आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अघोषित संपत्ति के निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. इसमें निहित राशि का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

20 से अधिक कागजी कंपनी बनाने के सबूत मिले

चुनाव के दौरान हवाला के सहारे नोटों के लेन-देन के मामले में 25 अक्तूबर को शुरू हुई छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही. छापेमारी के दौरान अब तक मिले दस्तावेज के आधार पर संबंधित व्यापारियों द्वारा 20 से अधिक कागजी कंपनी बनाने और उसके सहारे लेन-देन करने से संबंधित सबूत मिले हैं.

हवाला कारोबार पर केंद्रित है इनकम टैक्स अफसरों की जांच

व्यापारियों के डिजिटल डिवाइस से मिले चैट, हवाला कारोबार में इस्तेमाल किये जानेवाले कोड वर्ड और कटे हुए नोटों की तस्वीरें मिली हैं. हवाला कारोबार में लेन-देन के लिए एक-दूसरे की पहचान इन्ही नोटों के सहारे की जाती है. आयकर अधिकारियों का लक्ष्य फिलहाल हवाला कारोबार पर केंद्रित है.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

बिहार में जब्त रुपए से खुली झारखंड में हवाला कारोबार की पोल

सितंबर 2024 में गया रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने 28 लाख रुपये जब्त किये थे. इसके बाद होटल से 25 लाख रुपये जब्त किये गये. इन रुपयों के स्रोतों की जांच के दौरान झारखंड के व्यापारियों के हवाला कारोबार में शामिल होन का पता चला. रुपयों के साथ पकड़े गये लोगों ने अपने बयान में रुपयों का संबंध हवाला कारोबार से होने की बात स्वीकार की थी.

गया स्टेशन से पकड़े गये व्यक्ति ने बताया- पैसे रिषू चिरानिया के

गया स्टेशन पर पकड़े गये व्यक्ति ने यह स्वीकार किया था कि पैसा रांची के व्यापारी रिषू चिरानिया का है. रिषू चिरानानिया का मुख्य कारोबार चावल मिल से संबंधित है. इसके अलावा भी दूसरी व्यापारिक गतिविधियों में शामिल है. डिलिवरी ब्याॅय के मोबाइल से कटे नोट की तस्वीर और नंबर मिले. उनसे जांच के दौरान दिये गये अपने बयान में यह स्वीकार किया कि इस नोट का आधा हिस्सा जो व्यक्ति लेकर आता उसे ही पैसा देना था. इसी तरह होटल से जब्त रुपयों के सिलसिले मे जांच के दौरान उनका संबंध टीएमटी बार और खनिजों के व्यापारियों से पाया गया.

Also Read

Income Tax Raid: गिरिडीह में 2 व्यापारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कोडरमा में मिले नोटों के बंडल-अफीम, रुपए गिनने की मशीन मंगाई गई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >