बैठक में लिखित रूप में मांग पत्र सौंपने का निर्णय

एनके एरिया के बदलते तनावपूर्ण औद्योगिक माहौल और प्रबंधन की ओर से श्रमिक संगठनों की उपेक्षा के आलोक में रविवार को डकरा वीआइपी क्लब में श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई.

प्रतिनिधि, डकरा

एनके एरिया के बदलते तनावपूर्ण औद्योगिक माहौल और प्रबंधन की ओर से श्रमिक संगठनों की उपेक्षा के आलोक में रविवार को डकरा वीआइपी क्लब में श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में असैनिक-विद्युत व यांत्रिक विभाग द्वारा एएमसी या अन्य माध्यम से कराये जा रहे कार्यों की सूची संबंधित वर्षवार बजट के साथ उपलब्ध कराने, वित्तीय वर्ष 2025-26 का एक्शन प्लान श्रमिक संगठन के साथ मिलकर बनाने व कार्य करने, सेवानृवित्त कामगारों व कामगारों के आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा के तहत होने वाले भुगतान जैसे ग्रेच्युटी, एलसीएस, लिव इनकैसमेंट, इबीएसएफ, सीएमपीएफ, पेंशन सहित अन्य समय से करने, एनके क्षेत्र के बचे हुए सभी कामगारों को इबीएफएस का मेंबर बनाने, सभी कामगारों की सेवा पुस्तिका व दस्तावेजों में नाम, उम्र या अन्य जो त्रुटिया हैं उसे एक निश्चित अवधि में सुधार करने, मृत कामगारों के आश्रितों को आवास के संदर्भ में नियुक्त होने तक सुविधा बहाल रखने, सेवानृवित कामगारों को ग्रेस अवधि के अंतर्गत किसी तरह का कटौती नहीं करने की मांग की गयी है. निर्णय लिया गया कि एक संयुक्त हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र बनाकर प्रबंधन को सौंपा जायेगा. इसके बाद कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी. संचालन शैलेश कुमार ने किया. इस अवसर पर कृष्णा चौहान, सुनील कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, अमर भूषण सिंह, राघो चौबे, तिला महतो आदि मौजूद थे.

सामूहिक तबादले की निंदा की :

केडीएच व डकरा के कामगारों को उत्पादन महीने में श्रमिक संगठन को बगैर जानकारी दिये सामूहिक रूप से तबादला कर दोनों प्रोडक्टिव माइनस को डिस्टर्ब करने की निंदा की गयी. कहा गया कि यह निर्णय क्यों और किस परिस्थिति में लिया गया है इसके बारे में प्रबंधन को उचित फोरम पर जवाब देना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >