पोखर टोली में चाकूबाजी, एक युवक घायल

रांची : एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखर टोली में गुरुवार को आपसी विवाद में दो युवकों ने मिलकर एक युवक फैजान खान को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना में रामधनी साहू और अंकित साहू का नाम सामने आया है. घायल के भाई ने पुलिस को बताया कि फैजान दवा लेने जा रहा था. इसी […]

रांची : एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखर टोली में गुरुवार को आपसी विवाद में दो युवकों ने मिलकर एक युवक फैजान खान को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना में रामधनी साहू और अंकित साहू का नाम सामने आया है. घायल के भाई ने पुलिस को बताया कि फैजान दवा लेने जा रहा था. इसी दौरान दोनों ने उसे रोका और लूटपाट का प्रयास किया. विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने पहले मारपीट की और बाद में चाकू मार दिया. हालांकि पुलिस को जांच में जानकारी मिली है कि दोनों युवकों का क्रिकेट खेलने के दौरान फैजान खान से विवाद हुआ था. दुकान में जुआ खेलते दो गिरफ्तार: सदर पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान जुआ खेलने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में अशोक कुमार और रवि कुमार शामिल हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम और लॉकडाउन उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है. दोनों बूटी मोड़ के आगे एक मीट दुकान का शटर आधा गिराकर अंदर जुआ खेल रहे थे. सूचना मिलने के बाद वहां छापा मारा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >