चुनाव हारा हूं हिम्मत नहीं, जनसेवा करता रहूंगा : अजय

कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने बुधवार को रातू स्थित फन कैसल पार्क में हटिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी का आभार जताया.

रातू.

कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने बुधवार को रातू स्थित फन कैसल पार्क में हटिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सभी का आभार जताया. कहा कि हम चुनाव भले हारे हैं, पर हमें 1 लाख 38 हजार लोगों के मजबूत हाथों का साथ और उनका आशीर्वाद मिला है. कहा कि इतना जन समर्थन बहुत बड़ी बात है. जनता का भरोसा नहीं तोड़ सकते हैं. हटिया के लोगों की उम्मीद भी हमसे है. कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अब उदास बैठने का समय नहीं है, बल्कि दुगनी ताकत और उत्साह से काम करने की जरूरत है. झारखंड में फिर से लोकप्रिय हेमंत सरकार की पुरजोर वापसी हुई है. हम सरकार से लोगों का काम करायेंगे और उनका अधिकार दिलायेंगे. चुनाव के बाद अब राजनीति का वक्त नहीं है. परिस्थिति ने हमें विधायक बनने से रोका है. मौके पर पृथ्वी नाथ शाहदेव, अमर उरांव, कमरुल हक, राजेश पांडेय, महाबीर विश्वकर्मा, सुखदेव उरांव, जहीर मंसूरी, प्यारी केरकेट्टा, सहबीर लोहरा, कुशल उरांव, दीपू सिन्हा, दीपक ओझा, बेलाल अंसारी, कुसुम देवी, कांग्रेस, झामुमो और राजद के कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >