मानव तस्करी का सरगना अर्जुन टोरी उर्फ नेहरू गिरफ्तार, सिमडेगा की आदिवासी लड़की को फरीदाबाद से किया रेस्क्यू

सिमडेगा की पुलिस ने ठेठईटांगर की आदिवासी लड़की को फरीदाबाद से बरामद किया है. दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले अर्जुन टोरी उर्फ नेहरू को गिरफ्तार कर लिया है. अर्जुन टोरी उर्फ नेहरू दिल्ली में नेहरू प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है. उसका दफ्तर राजौरी गार्डन में है.

Jharkhand Human Trafficking News: झारखंड की सिमडेगा पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली. उसने सिमडेगा के ठेठईटांगर की 14 साल की आदिवासी बच्ची की बड़ी बहन को फरीदाबाद से सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं, हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली से मानव तस्करी के एक सरगना को गिरफ्तार कर लिया. ठेठईटांगर की आदिवासी नाबालिग बच्ची को गुरुग्राम में एक दंपती 5 महीने से बिना वेतन दिये काम ले रहा था और उस पर लगातार अत्याचार कर रहा था. अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर उसे हरियाणा राज्य बाल कल्याण आयोग के निर्देश पर गुरुग्राम की पुलिस ने रेस्क्यू किया था.

ठेठईटांगर की आदिवासी लड़की को पुलिस ने रेस्क्यू किया

मानव तस्करी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने और लोगों को मानव तस्करी से बचाने के अभियान में जुटी संस्था शक्तिवाहिनी के निशिकांत ने बताया कि सिमडेगा की पुलिस ने ठेठईटांगर की आदिवासी लड़की को फरीदाबाद से बरामद किया है. वहीं, दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले अर्जुन टोरी उर्फ नेहरू को गिरफ्तार कर लिया है. अर्जुन टोरी उर्फ नेहरू पर दिल्ली में नेहरू प्लेसमेंट एजेंसी की आड़ में मानव तस्करी करने का आरोप है. उसका दफ्तर राजौरी गार्डन में है.

अर्जुन टोरी उर्फ नेहरू पर लगी मानव व्यापार की धाराएं

निशिकांत ने बताया कि अर्जुन टोरी उर्फ नेहरू पर मानव व्यापार की धाराएं लगायी गयी हैं. सिमडेगा में पहले भी उसे इस मामले में एक बार गिरफ्तार किया जा चुका है. यह आदतन मानव व्यापार करने का अपराधी है. इसलिए इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के सबसे बड़े सरगना पन्ना लाल के मामले की जांच एनआईए कर रही है. अर्जुन टोरी की जांच भी एनआईए को सौंप देनी चाहिए.

Also Read: सिमडेगा की 13 साल की बच्ची को बंधक बनाकर हरियाणा में कराया जा रहा था काम, हेमंत सोरेन बोले- कार्रवाई करें
नेहरू प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है सिमडेगा का अर्जुन टोरी

शक्तिवाहिनी के प्रमुख ने बताया कि अर्जुन टोरी उर्फ नेहरू की प्लेसमेंट एजेंसी नेहरू प्लेसमेंट एजेंसी दिल्ली में पंजीकृत है. लेकिन, वह कामगारों की सप्लाई हरियाणा और बंगाल तक में करता है. निशिकांत ने कहा कि पन्ना लाल और अर्जुन टोरी जैसे लोग तो गिरफ्तार हो गये हैं, लेकिन गांवों में जो लोग सक्रिय हैं. जो बच्चों को बहला-फुसलाकर शहर ले जाते हैं, उनकी धर-पकड़ भी जरूरी है.

छोटे भाई के इलाज के लिए पैसे कमाने निकलीं थीं दो बहनें

उन्होंने बताया कि ठेठईटांगर की जिन दो बच्चियों को हरियाणा में उनके हाल पर छोड़ दिया गया, वे अपने छोटे भाई के इलाज के लिए पैसे कमाने के लिए घर से निकलीं थीं. इन बच्चियों के सगे मामा ने उनके साथ धोखा किया. अभी वह लापता है. पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी हुई है. बता दें कि फरादीबाद से जिसको बरामद किया गया है, उसने बताया है कि उसके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >