घर गिरा, बाल बाल बचे लोग

मुरी ओपी अंतर्गत सिंगपुर चौक के समीप हीरालाल प्रजापति का घर बारिश के कारण ढह गया.

सिल्ली. मुरी ओपी अंतर्गत सिंगपुर चौक के समीप हीरालाल प्रजापति का घर बारिश के कारण ढह गया. वहीं उसकी पत्नी सुमित्रा देवी एवं उनके 15 वर्षीय पुत्र नीतीश प्रजापति बाल-बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक सोमवार को लगातार बारिश कारण सुबह पांच बजे हीरा लाल घर में घुसे पानी को निकाल रहा था, तभी उसका मकान ढह गया. घर के अंदर उसकी पत्नी एवं बेटे भी थे, जो बाल बाल बच गये. हीरा लाल ने बताया कि उनके पास अन्य कोई छत भी नहीं, जहां वे अब रह सके. उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. काफी पुरानी मिट्टी का मकान होने की वजह से भारी बारिश में गिर गया. उसने बताया कि प्रखंड कार्यालय की ओर आवंटन हुई थी, परंतु उसके पड़ोसी उन्हें बनाने नहीं दे रहे. उन्होंने इसके लिए स्थानीय थाना एवं प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगायी है. परंतु अब तक प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गयी है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >