हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी रांची में, कल जमशेदपुर में और 11 दिसंबर को रांची में खेलप्रेमी कर सकेंगे दीदार

Hockey World Cup 2023 Trophy in Jharkhand: शनिवार यानी (10 दिसंबर 2022) को इस ट्रॉफी को लौहनगरी जमशेदपुर ले जाया जायेगा. वहां जेआरडी स्टेडियम में खेल प्रेमी और खिलाड़ी इस ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जायेगा. यहां खिलाड़ी से लेकर खेल प्रेमी और शहर के लोग इस ट्रॉफी को देख सकेंगे.

By Mithilesh Jha | December 9, 2022 7:44 PM

Hockey World Cup 2023 Trophy in Jharkhand: मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गयी है. शुक्रवार शाम 6:30 बजे हॉकी झारखंड के पदाधिकारी असम से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे. ट्रॉफी आज रात रांची में रहेगी. दो दिन तक झारखंड के लोग इस चमचमाती ट्रॉफी का दीदार कर सकेंगे. हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को यह जानकारी दी.

कल जमशेदपुर के लोग कर सकेंगे ट्रॉफी का दीदार

श्री सिंह ने बताया कि शनिवार यानी (10 दिसंबर 2022) को इस ट्रॉफी को लौहनगरी जमशेदपुर ले जाया जायेगा. वहां जेआरडी स्टेडियम में खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच इस ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जायेगा. यहां खिलाड़ी से लेकर खेल प्रेमी और शहर के लोग तक चमचमाती ट्रॉफी को देख सकेंगे. इसके बाद जमशेदपुर शहर में अलग-अलग जगहों पर इसे घुमाया जायेगा.

Also Read: Hockey World Cup 2023 Tour: 10 दिसंबर को जमशेदपुर और 11 को रांची में हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी
जमशेदपुर से रांची लायी जायेगी ट्रॉफी

जमशेदपुर से ट्रॉफी को फिर झारखंड की राजधानी रांची लाया जायेगा. रांची के मोरहाबादी मैदान में इसकी प्रदर्शनी लगायी जायेगी. यहां खेल प्रेमी और खिलाड़ियों के साथ-साथ राजधानी में रहने वाले लोग भी देख सकेंगे. सुबह 11 बजे से इसे मोरहाबादी मैदान में रखा जायेगा. इसके बाद ट्रॉफी को रांची शहर में घुमाया जायेगा.

मोरहाबादी, न्यूक्लियस मॉल समेत कई जगह लगेगी ट्रॉफी की प्रदर्शनी

इस ट्रॉफी को न्यूक्लियस मॉल के साथ-साथ अन्य प्रमुख जगहों पर ले जाया जायेगा, जहां लोग इसे देख सकेंगे. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में झारखंड के पड़ोसी राज्य ओड़िशा में मेंस हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है. इसके पहले कप को देश भर में घुमाया जा रहा है. बता दें कि 21 दिन में इस ट्रॉफी को झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सहित 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की यात्रा करनी है.

Also Read: Women’s Hockey World Cup: वर्ल्ड कप में झारखंड की बेटी सलीमा टेटे का जलवा, भारत ने दर्ज की पहली जीत
ट्रॉफी टूर के तहत झारखंड पहुंचा है हॉकी वर्ल्ड कप

इसी यात्रा के तहत ट्रॉफी आज झारखंड की राजधानी रांची पहुंची. इसे 10 दिसंबर को जमशेदपुर और 11 दिसंबर को रांची में प्रदर्शित किया जायेगा. ज्ञात हो कि एफआइएच पुरुष 2023 हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी के इस दौरे की शुरुआत ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 6 दिसंबर को भुवनेश्वर में एक समारोह में की थी. उन्होंने ट्रॉफी को टूर के लिए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की को ट्रॉफी सौंपी थी.

भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जायेंगे हॉकी वर्ल्ड कप के मैच

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा हॉकी स्टेडियम और राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच हॉकी विश्व कप के मैच खेले जायेंगे. 29 जनवरी को फाइल मैच खेला जायेगा. इस वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी.

Next Article

Exit mobile version