पंकज मिश्रा को रिम्स से सीआईपी में शिफ्ट किया गया, 1000 करोड़ के मनी लाउंडरिंग केस में हुई है गिरफ्तारी

Jharkhand News: राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के मेडिकल बोर्ड ने पंकज मिश्रा को सीआईपी (CIP) शिफ्ट करने की सलाह दी थी. हालांकि, पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra Shifted to CIP Ranchi) ने सीआईपी जाने से इंकार कर दिया था.

Jharkhand News: साहिबगंज जिला (Sahebganj District) में अवैध खनन (Illegal Mining) और टेंडर मैनेज करने के आरोपी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra) को रांची के रिम्स अस्पताल से सीआईपी शिफ्ट कर दिया गया है. पंकज मिश्रा को सोमवार (5 दिसंबर 2022) को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीआईपी शिफ्ट कर दिया गया. पंकज मिश्रा का सीआईपी के ओपीडी में इलाज शुरू हो गया है. रिम्स से 12 बजकर 30 मिनट पर उसे इलाज के लिए सीआईपी ले जाया गया.

मेडिकल बोर्ड ने दी पंकज को सीआईपी शिफ्ट करने की दी थी सलाह

राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के मेडिकल बोर्ड ने पंकज मिश्रा को सीआईपी (CIP) शिफ्ट करने की सलाह दी थी. हालांकि, पंकज मिश्रा (Pankaj Mishra Shifted to CIP Ranchi) ने सीआईपी जाने से इंकार कर दिया था. मेडिकल बोर्ड की टीम पिछले सप्ताह पंकज मिश्रा को सीआईपी स्थित नशा मुक्ति केंद्र शिफ्ट करने की कोशिश की गयी थी, लेकिन विधायक प्रतिनिधि ने वहां जाने से मना कर दिया.

Also Read: हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने ED के सहायक निदेशक के खिलाफ कोर्ट से की शिकायत

19 जुलाई 2022 को हुई थी पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी

जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी पीएमएलए कोर्ट को दे दी. बता दें कि पंकज मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 19 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी थी. तबीयत बिगड़ने पर उसे रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. तब से वह रिम्स में ही भर्ती था. उसने जमानत की याचिका दाखिल की थी, लेकिन 26 नवंबर को उसे कोर्ट ने खारिज कर दिया.

1000 करोड़ से अधिक के मनी लाउंडरिंग केस का है आरोपी

उल्लेखनीय है कि 1000 करोड़ रुपये से अधिक के मनी लाउंडरिंग केस में हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पर 4 जून को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उसके खिलाफ साहिबगंज जिले के बरहड़वा थाना में वर्ष 2020 में ही प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

Also Read: पंकज मिश्रा मामले में बिरसा सेंट्रल जेल के अधीक्षक से ED ने शुरू की पूछताछ, रिम्स मामले की भी हो रही जांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >