आज पहला बजट पेश करेगी हेमंत सरकार

राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार का पहला बजट आज सदन में पेश किया जायेगा. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगे.

रांची : राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी सरकार का पहला बजट आज सदन में पेश किया जायेगा. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट पेश करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मंगलवार को पेश होनेवाला बजट राज्य को नयी दिशा देनेवाला होगा. सरकार का रुख स्पष्ट है. सरकार वित्तीय प्रबंधन को दुरुस्त करेगी. पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण पटरी से उतर चुकी वित्तीय व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश होगी.

पिछली सरकार ने कई ऐसी योजनाएं चलायी, जिसका सीधा लाभ जनता को नहीं मिला. उत्पाद की गलत नीति के कारण राजस्व का नुकसान पहुंचाया गया. राज्य में कार्यरत पीएसयू से पिछली सरकार ने राशि लेने की कोशिश नहीं की. फिलहाल कोषागारों को किसी तरह से चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >