एचइसी प्रबंधन सप्लाई कर्मियों से काम ले : संघ

एचइसी प्रबंधन से सप्लाई कर्मचारियों के लिए जल्द से जल्द ठेकेदार की नियुक्ति करने की मांग

रांची. एचइसी सप्लाई ठेका अप्रेंटिस मजदूर संघ की बैठक सुनील पांडे की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान संघ के उदय शंकर ने एचइसी प्रबंधन से सप्लाई कर्मचारियों के लिए जल्द से जल्द ठेकेदार की नियुक्ति करने की मांग की. उन्होंने कहा कि एचइसी के सप्लाईकर्मी कंपनी की रीढ़ हैं. एक माह से स्थायीकर्मी प्लांटों में जा रहे हैं, लेकिन उत्पादन नहीं हो रहा है. प्रबंधन उत्पादन बढ़ाने के लिए सप्लाई कर्मियों को जल्द से जल्द काम पर ले. इस दौरान लोगों ने जयंती पर डॉ भीमराव आंबेडकर को भी याद किया. बैठक में ब्रजेश कुमार, अनिल तिवारी, सुधीर चौधरी, सुजीत कुमार झा, शिवनारायण, जय नारायण, संदीप सेन, पिंकू मिश्रा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >