Chhath Special Train: हटिया-दरभंगा छठ स्पेशल ट्रेन फुल, पटना जाने वाली ट्रेन में नो रूम

Chhath Special Train: पटना ही नहीं, समस्तीपुर, दरभंगा, और मधुबनी जाने वाली ट्रेन भी छठ महापर्व से पहले ही फुल हो गयी है. 18105 राउरकेला जयनगर (ROU JYG EXP (18105) में 27 अक्टूबर को 305 वेटिंग लिस्ट चल रहा है, जबकि 29 अक्टूबर को वेटिंग लिस्ट की संख्या 62 है.

हटिया से दरभंगा और दरभंगा से हटिया के लिए छठ स्पेशल ट्रेन (Chhath Special Train) चलायी जा रही है, उसमें भी टिकटों की बुकिंग फुल हो चुकी है. दरभंगा जाने वाली ट्रेन में वेटिंग लिस्ट 37 हो गया है, तो दरभंगा से आने वाली ट्रेन में यह 379 पहुंच गया है. पटना जाने वाली एक ट्रेन में तो नो रूम हो गया है. रांची या हटिया से पटना जाने वाली किसी भी ट्रेन में 27 से 29 अक्टूबर के बीच टिकट उपलब्ध नहीं है. हटिया से पूर्णिया कोर्ट तक जाने वाली 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस HTE PRNC EXP (18626) ट्रेन के स्लीपर क्लास में टिकट उपलब्ध नहीं है. झारखंड की राजधानी रांची के हटिया से बिहार की राजधानी पटना जाने वाली सभी ट्रेनों में टिकट फुल हैं. कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट चल रहा है.

हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस में वेटिंग 190

हटिया से इस्लामपुर के बीच चलने वाली 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस (HTE IPR EXP (18624) में वेटिंग लिस्ट (Waiting List) 190 तक पहुंच गयी है. 29 अक्टूबर तक के कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं. 18622 पाटलीपुत्र एक्सप्रेस (PATALIPUTRA EXP (18622) में भी वेटिंग लिस्ट 109 हो गया है. इस ट्रेन में शनिवार 29 अक्टूबर के लिए आरएसी टिकट (RAC Ticket) मिल रहा है. 12366 पटना जनशताब्दी (PNBE JANSHATBDI (12366) में भी वेटिंग लिस्ट लंबा हो रहा है. इस ट्रेन में 27 अक्टूबर के लिए वेटिंग लिस्ट 132 है, तो 28 अक्टूबर को 65.

Also Read: Train News: छठ से पहले ही पटना जाने वाली सभी ट्रेनें फुल, दीपावली से पहले इन ट्रेनों में टिकट कटना बंद
27 अक्टूबर को हटिया से दरभंगा के बीच चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन

ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट और नो रूम की स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे ने हटिया से दरभंगा के बीच छठ स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन 27 अक्टूबर को हटिया से दरभंगा के लिए चलेगी. वहीं 28 अक्टूबर को ट्रेन दरभंगा से हटिया के लिए रवाना होगी. हटिया से दरभंगा जाने वाली ट्रेन को 08626 हटिया-दरभंगा-हटिया छठ स्पेशल ट्रेन नाम दिया गया है, तो दरभंगा से हटिया को जाने वाली ट्रेन को 08625 दरभंगा-हटिया छठ स्पेशल.

27 अक्टूबर की रात 11:45 बजे हटिया से जायेगी छठ स्पेशल ट्रेन

छठ स्पेशल यह ट्रेन हटिया से 27 अक्टूबर 2022 को रात के 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर में 2:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. अगले दिन 28 अक्टूबर 2022 को हटिया छठ स्पेशल ट्रेन दरभंगा से शाम 4:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन यानी 29 अक्टूबर 2022 को सुबह 8:30 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी. इस ट्रेन का कई स्टेशनों पर ठहराव होगा, जिसमें जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन और बराकर स्टेशन शामिल हैं.

Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर
दरभंगा-मधुबनी जाने वाली ट्रेनें भी फुल

पटना ही नहीं, समस्तीपुर, दरभंगा, और मधुबनी जाने वाली ट्रेन भी छठ महापर्व से पहले ही फुल हो गयी है. 18105 राउरकेला जयनगर (ROU JYG EXP (18105) में 27 अक्टूबर को 305 वेटिंग लिस्ट चल रहा है, जबकि 29 अक्टूबर को वेटिंग लिस्ट की संख्या 62 है. रांची के रास्ते दरभंगा तक चलने वाली 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस (SC DBG EXPRESS (17007) में भी टिकट उपलब्ध नहीं हैं. इस ट्रेन में 30 अक्टूबर तक टिकट उपलब्ध नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >