Political news : आत्मनिर्भर होते भारत को मजबूत बनायेगा जीएसटी रिफॉर्म : संजय सेठ

इस सुधार से मेक इन इंडिया व वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

रांची. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जीएसटी रिफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा है कि जीएसटी रिफॉर्म का यह कदम आत्मनिर्भर भारत को और भी मजबूती प्रदान करेगा. इस सुधार से मेक इन इंडिया व वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. यह मोदी सरकार की 140 करोड़ देशवासियों को दी गयी वो सौगात है, जो विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस वर्ष लाल किले की प्राचीर से वादा किया था कि इस दीपावली जीएसटी में नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म से देशवासियों को डबल बोनस मिलने वाला है.

इसका दिखेगा असर

उन्होंने कहा कि अब टैक्स के केवल पांच और 18 प्रतिशत के दो ही स्लैब होंगे. इस सुधार का फायदा देश के आमजन के जीवन में देखने को मिलेगा. स्वास्थ्य बीमा, स्वास्थ्य संबंधी जरूरी चीजें व शिक्षा से जुड़ी जरूरी चीजों को पूर्णत: जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है. जीवन रक्षक दवाएं भी जीएसटी से मुक्त हो चुकी हैं. रोजमर्रा के जीवन में उपयोग होनेवाली सामग्री, किसानों के लिए जरूरी उपकरण, छोटे और मध्यम वर्ग द्वारा उपयोग की जाने वाली गाड़ियां आदि वस्तुओं पर जीएसटी को न्यूनतम किया गया है. नि:संदेह यह कदम देश की जनता के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन लाने वाला होगा. इस सुधार का फायदा गरीब व मिडिल क्लास से लेकर हर छोटे-बड़े उद्यमी को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJIV KUMAR

RAJIV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >