झारखंड: राज्यपाल CP राधाकृष्णन बोले, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में उनकी भूमिका नहीं, स्वयं सौंपा था इस्तीफा

रांची: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में राजभवन की कोई भूमिका नहीं है. तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को स्वयं राजभवन आकर इस्तीफा सौंपा था.

रांची: झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में राजभवन की कोई भूमिका नहीं है. तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को स्वयं राजभवन आकर इस्तीफा सौंपा था. उन्होंने उन्हें इस्तीफा देने को नहीं कहा था. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में उनकी कोई भूमिका नहीं है. इस दौरान हेमंत सोरेन ने लिखित दिया था कि ईडी उन्हें हिरासत में ले सकती है. उनके साथ आए लोगों को वे जानते तक हैं. राज्यपाल गुरुवार को राजभवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >