Good News: 7100 से 8500 रुपए तक बढ़ा बीआरपी-सीआरपी का मानदेय, 1 अप्रैल से मिलेगा लाभ

Good News: झारखंड के बीआरपी और सीआरपी के लिए सरकार ने अच्छी खबर दी है. उनका मानदेय 7100 से 8500 रुपए तक बढ़ गया है.1 अप्रैल से इसका लाभ मिलेगा.

Good News: झारखंड में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने बीआरपी-सीआरपी के लिए खुशखबरी दी है. विभाग ने बीआरपी-सीआरपी का मानदेय बढ़ा दिया है. बीआरपी-सीआरपी सेवा शर्त नियमावली को कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी.

7100 से 8500 रुपए तक बढ़ा बीआरपी-सीआरपी का मानदेय

अधिसूचना के मुताबिक, बीआरपी-सीआरपी के मानदेय में 7100 से 8500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गयी है. प्रशिक्षित बीआरपी को अब 26000 रुपए और अप्रशिक्षित को 24500 रुपए मानदेय मिलेगा. वहीं, प्रशिक्षित सीआरपी को अब 24200 रुपए मिलेंगे, तो अप्रशिक्षित को 22600 रुपए मानदेय मिलेगा.

बीआरपी को अनुश्रवण भत्ता और मोबाइल इंटरनेट भत्ता भी मिलेगा

इसके अलावा झारखंड में बीआरपी को प्रतिमाह अनुश्रवण भत्ता 1200 रुपए और मोबाइल इंटरनेट के लिए प्रतिमाह 300 रुपए मिलेंगे. सीआरपी को प्रतिमाह अनुश्रवण भत्ता 1000 रुपए और मोबाइल इंटरनेट के लिए प्रतिमाह 300 रुपए मिलेंगे. झारखंड में 745 बीआरपी व 2289 सीआरपी कार्यरत हैं. मानदेय में बढ़ोतरी एक अप्रैल 2024 से लागू होगी.

लंबे अरसे से मानदेय में वृद्धि की मांग कर रहे थे बीआरपी-सीआरपी

बीआरपी-सीआरपी लंबे अरसे से मानदेय में वृद्धि की मांग कर रहे थे. इसके लिए उन्होंने कई बार आंदोलन भी किए. सरकार के सामने मांगपत्र रखा. आखिरकार उनकी बात सुनी गई और हेमंत सोरेन के फिर से सत्ता संभालने के बाद शिक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी.

Also Read

BRP-CRP के मानदेय में 10 हजार तक बढ़ोतरी की अनुशंसा, बनेगी सेवा शर्त नियमावली

17 साल बाद भी नहीं बन सकी झारखंड में BRP और CRP की सेवा शर्त नियमावली, पारा शिक्षकों से भी कम है वेतन

Jharkhand News: झारखंड के BRP-CRP की मांग होने वाली है पूरी, होंगे स्थायी, बनेगी सेवा शर्त नियमावली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >