Jharkhand Gold Silver Price: नवरात्र में बढ़ी सोने की कीमत, चांदी के भाव स्थिर, जानें आज के रेट

वहीं, अगर हम देवघर, जमशेदपुर, धनबाद और गुमला की बात करें तो यहां 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 58942 रूपया है. वहीं चांदी के भाव इन शहरों में 69,556 रुपये प्रति किलो है

रांची: नवरात्र में आज सोने के भाव में उछाल देखने को मिला है. वहीं, चांदी की कीमत में स्थिरता देखी जा रही है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में शनिवार (21 अक्‍टूबर) को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 58000 रुपये, तो 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 60, 900 रुपये है. वहीं, 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 58000 रुपये तय की गयी है. जबकि चांदी प्रति किलो 77500 रुपये के भाव से बेची जाएगी.

क्या है अन्य शहरों का हाल

वहीं, अगर हम देवघर, जमशेदपुर, धनबाद और गुमला की बात करें तो यहां 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 58942 रूपया है. वहीं चांदी के भाव इन शहरों में 69,556 रुपये प्रति किलो है. गोल्ड और सिल्वर के रेट में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव की वजह उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज है. जबकि सर्राफा बाजार में चल रहे साने और चांदी का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है.

Also Read: झारखंड में सोना चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी करने से पहले जान लें आज का भाव
जानिए क्या है 22, 24 और 18 कैरेट सोना

आपको बता दें कि हमारे देश में मुख्य तौर पर सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट की क्वालिटी में मिलता है. अब इनमें से 24 कैरेट गोल्ड से आभूषण नहीं बनाए जा सकते हैं. ऐसे में, आभूषण बनाने के लिए सबसे अधिक चलन में 22 कैरेट सोना ही है. यह सोना 91.67 प्रतिशत शुद्ध होता है. यानी इसके 8.33 प्रतिशत भाग में चांदी, तांबा, जिंक जैसी अन्य धातुएं होती हैं. हम इसे 916 गोल्ड के नाम से भी जानते हैं.

सोना चांदी खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं तो आप इसकी क्वालिटी से कभी समझौता न करें. हमेशा हॉलमार्क देख कर ही गहने खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है. बता दें कि, भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होता है. इसको देख कर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >