ईश्वर ने अपने ही बेटे को हमारे पास भेजा, हमारे लिए दिया है : आर्चबिशप टोप्पो

आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि यह महान सत्य है कि ईश्वर एक हैं. हम किसी भी धर्म, देश और विश्वास के हों, लेकिन हम सभी एक ही ईश्वर की संतान हैं. हम ईश्वर के साथ जुड़े हुए हैं, क्योंकि परमात्मा और आत्मा जुड़े हुए हैं.

रांची : संत मरिया महागिरजाघर में आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि आदि में शब्द था, शब्द ईश्वर के साथ था, शब्द ईश्वर था, शब्द ने शरीर धारण किया और वह हमारा मुक्तिदाता बना. यह सब इसलिए क्योंकि ईश्वर हमें बहुत प्यार करते हैं. ईश्वर ने मनुष्य को इतना प्यार किया कि उसने अपने इकलौते पुत्र को इस संसार में भेज दिया, ताकि जो काेई उस पर विश्वास करे, उसका सर्वनाश न हो, बल्कि उसे अनंत जीवन प्राप्त हो. हम ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं और आनंद मनाते हैं क्योंकि ईश्वर ने अपने ही बेटे को हमारे पास भेजा है. हमारे लिए दिया है.

आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा

इससे पहले क्रिसमस के एक दूसरे कार्यक्रम में आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि यह महान सत्य है कि ईश्वर एक हैं. हम किसी भी धर्म, देश और विश्वास के हों, लेकिन हम सभी एक ही ईश्वर की संतान हैं. हम ईश्वर के साथ जुड़े हुए हैं, क्योंकि परमात्मा और आत्मा जुड़े हुए हैं. ईश्वर आकाश के ऊपर नहीं हैं, बल्कि सर्वत्र हैं. वे हमारे हृदय में भी हैं. वे चाहते हैं कि हमारे घर- परिवार और सर्वत्र शांति रहे. इसलिए उन्होंने अपने पुत्र को भेजा और उनके पुत्र ने हमें शांति का संदेश दिया.

Also Read: रांची : मोरहाबादी में राज्य के कोने-कोने से जुटे जनजातीय समाज के लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >