Ranchi news : छह दिन से गायब चार नाबालिग बोकारो से बरामद

छह दिन से गायब थे

रांची. डोरंडा थाना की पुलिस ने छह दिनों से गायब दो नाबालिग लड़की व दो किशोर को बोकारो से बरामद कर लिया है. दोनों किशोर को डुमरदगा स्थित रिमांड होम तथा दोनों नाबालिग लड़कियों को प्रेमाश्रय शेल्टर होम भेजा गया है. दोनों नाबालिग किशोरियों का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान होगा. उसके आधार पर किशोरों पर बीएनएस की विभिन्न धारा प्राथमिकी में जोड़ी जायेगी. चारों डोरंडा के लाइन मुहल्ला व मणिटोला के रहने वाले हैं. इस संबंध में नाबालिग लड़कियों के अभिभावकों ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

बीएसएफ जवान की पत्नी से मारपीट, तीन पर केस

रांची. डोरंडा थाना की पुलिस ने रांची में पदस्थापित बीएसएफ के जवान की पत्नी से गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. दर्ज केस में बीएसएफ जवान की पत्नी की शिकायत पर आर्मी के हवलदार विपिन कुमार, बलियार सिंह के अलावा इनके परिवार के सदस्य को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शिकायतकर्ता ने विपिन कुमार पर गलत नीयत से कपड़ा फाड़ने का आरोप भी लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >