रांची. जीइएल चर्च नॉर्थ वेस्ट डायसिस के बिशप पद के लिए चुनाव आठ मई को होना है. चर्च के महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना ने बताया कि चार पादरियों ने बिशप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था. उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद एचआरडीसी सभागार में चारों उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया गया है. अब अगले चरण में आठ मई को बिशप पद के लिए चुनाव होगा. जिसमें डायसिस के प्रतिनिधि उम्मीदवारों के लिए वोट डालेंगे. चुनाव परिणाम आने के बाद नये बिशप का पदाभिषेक किया जायेगा.
ये उम्मीदवार हैं बिशप पद की रेस में
जीइएल चर्च के रेव्ह प्रदीप केरकेट्टा, रेव्ह पावल लुगुन, रेव्ह आशीषन कंडुलना और रेव्ह विनोेद लकड़ा बिशप पद की रेस में है. इनमें रेव्ह आशीषन कंडुलना एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं. जीइएल चर्च के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने बिशप पद के लिए आवेदन किया है. रेव्ह आशीषन कंडुलना जीइएच चर्च की सबसे पुरानी महिला पुरोहितों में एक है. उन्होंने भी चर्च में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं दी हैं. उनके शामिल होने से बिशप चुनाव रोमांचक बन गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
