गुरुकुल में किचन अन्नपूर्णा गृह का शिलान्यास

भक्तिवेदांत गुरुकुल कुटाम परिसर में मंगलवार को किचन ‘अन्नपूर्णा गृह’ के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया.

सिल्ली. हिंडालको इंडस्ट्रीज़, मुरी के सीएसआर विभाग द्वारा भक्तिवेदांत गुरुकुल कुटाम परिसर में मंगलवार को किचन ‘अन्नपूर्णा गृह’ के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत यूनिट हेड संदीप पाटील ने गौ-सेवा के तहत गाय को भोजन करा कर किया. विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शिलान्यास किया गया. हिंडालको के बिज़नेस हेड सीएसआर अभिजीत एवं प्लांट हेड संदीप पाटील ने संयुक्त रूप से फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत की. गुरुकुल के संस्थापक दास गदाधर दास प्रभु ने कहा कि गुरुकुल परिवार इस कार्य के लिए हिंडालको टीम का हमेशा आभारी रहेंगे. कार्यक्रम में हिंडालको प्लांट के इंजीनियरिंग हेड केसीराजू गौरीशंकर, कुमार अभिषेक, राजेश सिंह, सुरेंद्र राम, जयप्रकाश, अनिमेष, अनुज, प्रदीप प्रभात, अनिल, सौमेंदु, रणदीप, कोल क्लस्टर सीएसआर के अनुनय कुमार सहित गुरुकुल के आसपास के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >