रांची के पुराना अरगोड़ा चौक के पास गोलीबारी, ऑफिस जा रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली

रांची के पुराना अरगोड़ा चौक के पास गोलीबारी की घटना सामने आई है. दरअसल, पुंदाग रोड में एक युवक को पैर में गोली लगी है. युवक का नाम रंजीत कुमार गुप्ता बताया जा रहा है. फिलहाल, अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

Firing in Ranchi: राजधानी रांची के पुराना अरगोड़ा चौक के पास गोलीबारी की सूचना मिली है. इस घटना में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है. यह घटना पुराना अरगोड़ा चौक स्थित ऑफ फॉरेस्ट के पास हुई है. हालांकि, युवक की स्थिति अभी खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटनास्थल पर हटिया डीएसपी, अरगोड़ा और पुंदाग थाना प्रभारी पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रही है.

बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम रंजीत कुमार गुप्ता बताया जा रहा है. रंजीत, विशाल चौधरी का स्टाफ है. उसे दो गोली मारी गई है. गोली उसके पैर में लगी है. फिलहाल, ऑर्किड अस्पताल लाया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इधर, बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

पुलिस ने क्या कहा

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि रंजीत कुमार गुप्ता पुराने अरगोड़ा चौक के पास स्थित विशाल चौधरी के दफ्तर में काम करता है. हर दिन की तरह शुक्रवार को भी ऑफिस जा रहा था, इसी दौरान घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उस पर गोलीबारी कर दी. पुलिस ने कहा कि रंजीत कोयला व्यवसाय भी है. उसके होश में आने के बाद ही पता चल पायेगा कि आखिरकार इस घटना को किसने अंजाम दिया है.

ऑफिस के बाहर हुयी घटना

रंजीत कुमार गुप्ता के ड्राइवर ने बताया कि दोनों ऑफिस से बाहर निकल रहे थे. गेट के सामने गाड़ी लगी हुई थी. इसी दौरान दो अपराधी बाइक पर सवार होकर आया और रंजीत को गोली मारकर फरार हो गया. जिसके बाद ड्राइवर ने आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल लाया. उन्होंने बताया कि दो राउंड गोली चलायी गयी थी. यह पूरी घटना उनके ऑफिस के बाहर हुयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >