FIH Hockey Olympic Qualifiers 2024: टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे दर्शकों ने कही यह बात

झारखंड की राजधानी रांची में हॉकी का महाकुंभ शुरू हो गया है. पहले दिन ही स्टेडियम में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा. टीम इंडिया के समर्थक भारी संख्या में मौजूद हैं. सभी भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत की कामना के साथ स्टेडियम में मौजूद हैं.

FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे मुकाबले में जापान ने चेक रिपब्लिक को 2-0 गोल से हरा दिया. पहला मुकाबला जर्मनी ने जीता. जर्मनी ने चेक गणराज्य को 3-0 से हराया. रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में दूसरे मैच के समय मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर मौजूद थे. जबकि पहले मुकाबले के समय खेल मंत्री हफीजुल हसन मौजूद थे. इधर, दर्शक भी भारी संख्या में टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे हैं. दर्शकों में हॉकी को लेकर काफी उत्साह है. स्टेडियम भारत के मुकाबले के समय खचाखच भरा हुआ है. भारत का पहला मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका से है. आईये जानते हैं उन्होंने क्या कहा….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >