खेत में करंट से किसान की मौत

थाना क्षेत्र के करकट गांव में रविवार की शाम को खेत में सिंचाई के दौरान करंट से एक किसान देवनाथ प्रजापति (34) की मौत हो गयी.

चान्हो.

थाना क्षेत्र के करकट गांव में रविवार की शाम को खेत में सिंचाई के दौरान करंट से एक किसान देवनाथ प्रजापति (34) की मौत हो गयी. हादसा रविवार को शाम करीब छह बजे की है. सूचना के अनुसार देवनाथ प्रजापति पिता बिगु प्रजापति अपनी पत्नी अंजलि देवी के साथ करकट गांव के बगल में ही अपने खेत में लगे गेहूं की फसल की सिंचाई करने गया था. इसी क्रम में सिंचाई के लिए ले जाये गये बिजली के तार से करंट लग गया. पति को बिजली के तार के समीप गिरा देख, पत्नी ने इसकी सूचना गांव वालों को दी. मौके पर पहुंचे लोग तत्काल उसे लेकर मांडर निजी अस्पताल ले गये. लेकिन इससे पहले ही देवनाथ की मौत हो चुकी थी. परिजनों के अनुसार मृतक के दो छोटे बच्चे हैं. वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. उसके आकस्मिक निधन से परिवार के लोगों का रो-रो कर हाल-बेहाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >