डीएवी बचरा में 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों को दी गयी विदाई

डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा में गुरुवार को आशीर्वचन समारोह आयोजित कर 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों को विदाई दी गयी.

पिपरवार. डीएवी पब्लिक स्कूल, बचरा में गुरुवार को आशीर्वचन समारोह आयोजित कर 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों को विदाई दी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य साहिल ठाकरान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. विद्यालय परिसर में ही हवन-यज्ञ कर परीक्षार्थियों को सफलता का आशीर्वाद दिया गया. इस अवसर पर प्राचार्य ने परीक्षार्थियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि विदाई प्रत्येक विद्यार्थी के लिए भावुक क्षण होता है. उन्होंने परीक्षार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. इसके बाद नवम व इग्यारवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उनके सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम में परीक्षार्थी प्रियांशु तिवारी को मिस्टर फेयरवेल, खुशबू कुमारी को मिस फेयरवेल व ऋतिक गुप्ता को द अचीवर का ताज मिला. मौके पर विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं व काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra rana

मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >