सरना एकेडमी में विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

सरना एकेडमी में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

खलारी. पुरनाडीह कुसुमटोला सरना एकेडमी में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करना तथा उनके विद्यालय के जीवन की मधुर स्मृतियों को सहेजना था. समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण से हुई. इस मौके पर कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रेरणादायक वक्तव्यों की प्रस्तुति दी गयी, जिसने पूरे वातावरण को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया. विद्यालय के निदेशक महेंद्र उरांव, प्रधानाचार्य गोपाल सिंह, उप प्रधानाचार्य ओमप्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों का महत्व बताते हुए कहा कि कक्षा दसवीं का यह पड़ाव जीवन की एक नई दिशा तय करता है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर मेधावी एवं अनुशासित विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया. विदाई समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किये और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. पूरा विद्यालय परिवार इस भावनात्मक क्षण का साक्षी बना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >