रिम्स से फरार कैदियों का नहीं मिला सुराग, आठ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा, DSP ने सौंपी रिपोर्ट

रिम्स के कैदी वार्ड के शौचालय का रड काट कर 15 अक्तूबर की रात फरार जेजेएमपी उग्रवादी अमित उरांव और एक अन्य अपराधी का सुराग पुलिस को 24 घंटे बाद भी नहीं मिल पाया है.

रांची: रिम्स के कैदी वार्ड के शौचालय का रड काट कर 15 अक्तूबर की रात फरार जेजेएमपी उग्रवादी अमित उरांव और एक अन्य अपराधी का सुराग पुलिस को 24 घंटे बाद भी नहीं मिल पाया है. मामले में जांच के बाद सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरबार ने रिपोर्ट रांची एसएसपी किशोर कौशल को सौंप दी है. डीएसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है.

इनमें रिम्स में तैनात रांची जिला बल के दारोगा नवीन कुमार व हवलदार कोर्निलियस बिलुंग, गुमला जिला बल के राजेंद्र उरांव व मोहन महली, हजारीबाग जिला बल के हवालदार मुनेश्वर भारती व सोमलाल हांसदा और सिपाही विनोद राम, जमशेदपुर जिला बल का गंदूर गोप है. एसएसपी ने रांची जिला बल के पुलिसकर्मियों को शो-कॉज किया है.

वहीं, हजारीबाग एसपी, गुमला एसपी व जमशेदपुर एसएसपी से कार्रवाई की अनुशंसा की है. हजारीबाग एसपी ने शोकॉज के बाद हवलदार सोमलाल हांसदा को निलंबित कर दिया है. इधर, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर गुमला और हजारीबाग में पुलिस की अलग-अलग टीम भेजी गयी है. एक टीम गढ़वा भी भेजी जायेगी. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >