Ranchi News : जवानों को समय पर प्रोन्नति का लाभ देना सुनिश्चित करें : डीजीपी

डीजीपी ने की जैप, आइआरबी, एसआइआरबी और एसआइएसएफ की कार्यप्रणाली की समीक्षा

वरीय संवाददाता, रांची. राज्य में जैप, आइआरबी, एसआइएसएफ और एसआइआरबी वाहिनी की वर्तमान कार्यप्रणाली के मद्देनजर गुरुवार की शाम पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने समीक्षा बैठक की. समीक्षा बैठक में जवानों की समस्या को दूर करने के लिए आइजी और डीआइजी को वाहिनी का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा जवानों को समय पर प्रोन्नति सहित अन्य बिंदुओं पर लाभ देने का निर्देश दिया गया है. बैठक में एडीजी अभियान संजय आनंद राव लाठकर, एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण सुमन गुप्ता, जोनल आइजी रांची अखिलेश झा, आइजी अभियान एवी होमकर, आइजी प्रशिक्षण ए विजयालक्ष्मी, आइजी मानवाधिकार पटेल मयूर कनैयालाल, आइजी एसटीएफ अनूप बिरथरे पुलिस मुख्यालय में मौजूद थे. इनके अलावा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आइजी सीआइडी असीम विक्रांत मिंज के अलावा जोनल आइजी पलामू, बोकारो और दुमका भी शामिल हुए. डीजीपी ने इन बिंदुओं पर दिया निर्देश : सभी आइजी और डीआइजी अपने-अपने क्षेत्राधिकार में प्रतिनियुक्त वाहिनी की कंपनी का निरीक्षण करें, वाहिनी/कंपनी के प्रमुख, वाहिनी/कंपनी का नियमित रूप से निरीक्षण करना सुनिश्चित करें, कंपनी में पर्याप्त संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति कराना सुनिश्चित करें, वाहिनी में लोगों के बीच अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाये, वाहिनी में उपलब्ध वाहनों का भी निरीक्षण किया जाये, आवश्यकता अनुसार वाहनों के आवंटन के लिए पुलिस मुख्यालय को जानकारी दी जाये, प्रतिनियुक्त सभी कंपनियों में कार्यरत पदाधिकारी/कर्मी के रहने, खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था की जाये, वाहिनी में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के प्रमोशन के साथ उन्हें मिलने वाले वेतन वृद्धि का लाभ समय पर मिले, इसका ध्यान रखा जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >