Jharkhand News : नहीं रहे रांची में आधुनिक रंगमंच की शुरुआत करने वाले प्रख्यात नाटककार अशोक पागल

Jharkhand News: प्रख्यात नाटककार, अभिनेता व निर्देशक अशोक पागल का आज निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे. रांची के रामप्यारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. आज शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली.

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 22, 2022 2:17 PM

Jharkhand News: प्रख्यात नाटककार, अभिनेता व निर्देशक अशोक पागल नहीं रहे. वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे. रांची के रामप्यारी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. आज शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली. आपको बता दें कि नामचीन रंगकर्मी अशोक पागल ने 1971 में ‘हस्ताक्षर’ नाट्य संस्था की शुरुआत की थी. इसे रांची में आधुनिक रंगमंच की शुरुआत मानी जाती है.

70 के दशक में की थी रंगमंचीय करियर की शुरुआत

नामचीन रंगकर्मी अशोक पागल का जन्म 5 मई 1948 में हुआ था. ये जाने-माने नाट्यकर्मी थे. नाटककार, अभिनेता और निर्देशक रहे. इन्होंने सत्तर के दशक में रंगमंचीय करियर की शुरुआत की थी. कला के क्षेत्र में कई उपलब्धियां इनके नाम हैं.

Also Read: द्रौपदी मुर्मू का झारखंड ही नहीं बल्कि प्रभात खबर के साथ भी रहा है रिश्ता, इन कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

रांची में आधुनिक रंगमंच की शुरुआत की थी

अशोक पागल का वास्तविक नाम अशोक कुमार साहु था. अशोक पागल ने 1971 में ‘हस्ताक्षर’ नाट्य संस्था की शुरुआत की थी. इसे रांची में आधुनिक रंगमंच की शुरुआत मानी जाती है. आकाशवाणी, दूरदर्शन और फिल्मों में भी ये सक्रिय रहे. इन्हें कई पुरस्कार और सम्मानों से नवाजा गया है.

Also Read: राष्ट्रपति चुनाव: झारखंड में जमकर हुई क्रॉस वोटिंग, यशवंत सिन्हा को कांग्रेस व राजद से केवल 9 वोट मिले

ऐसे हुआ था नाटक से लगाव

बताया जाता है कि स्कूल के दिनों में अशोक पागल बेहद शर्मीले थे, लेकिन कॉलेज में कदम रखते ही दोस्तों की वजह से इन्हें नाटक में रुचि पैदा हो गयी. पहले यहां दुर्गा पूजा पर नाटक हुआ करता था. दोस्तों के साथ नाटक में भाग लेने लगे. इससे नाटक से लगाव हो गया. एक वक्त तो ऐसा आया कि इन्होंने मन में ठान लिया कि अब नाटककार ही बनना है. इसके बाद इन्होंने नाटक की राह पकड़ी और कई उपलब्धियां हासिल की.

Also Read: सूखा की आशंका को देखते हुए झारखंड सरकार का बड़ा कदम, फसलों की क्षति होने पर मिलेगा मुआवजा, जानें डिटेल्स

2 दर्जन से अधिक नाटक की किताबें लिखीं

रंगकर्मी अशोक पागल की 2 दर्जन से अधिक नाटक की किताबें हैं. इन्होंने झारखंड के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में भी नाटक किया था. रांची के अलावा जमशेदपुर, पटना, कोलकाता, इलाहाबाद, उदयपुर, जयपुर समेत कई शहरों में इन्होंने नाटक का मंचन किया था.

Also Read: द्रौपदी मुर्मू दिव्यांग बच्चों से मिलने 2017 में आयी थी बोकारो, स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की थी कामना

Posted By : Guru Swarup Mishra

Next Article

Exit mobile version