रांची. 132-33 केवी नामकुम ग्रिड से शाम सात बजे के करीब आपूर्ति ठप हो गयी. इस कारण राजधानी के पूर्वी इलाके में करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही. शाम 6:46 बजे ग्रिड से जुड़े 33 केवी मेन रोड का मीटरिंग सिस्टम तेज आवाज के साथ बर्स्ट कर गया. इसके बाद सभी 33 केवीए पावर सबस्टेशन से बिजली बंद हो गयी. इससे मेन रोड से लेकर डोरंडा और टाटीसिलवे से लेकर विकास तक के इलाके में बिजली गुल हो गयी. स्ट्रीट लाइट भी बंद हो गयी.
शाम 7:35 बजे कोकर अर्बन और कोकर को बिजली मिली. इसके बाद मेन रोड पावर सबस्टेशन को छोड़ एक-एक कर सभी 33 केवीए सबस्टेशनों और 11 केवीए फीडर से बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी. रात 9:00 बजे तक मेन रोड शटडाउन में ही था. ट्रांसमिशन सर्किल-रांची जोन के अधिकारियों ने बताया कि इससे ट्रांसमिशन लाइन और ग्रिड को कोई क्षति नहीं पहुंची. जेबीवीएनएल की 33 केवी डिस्ट्रीब्यूशन लाइन्स थोड़ी देर के लिए बंद पड़ गयी थी. कुछ देर बाद ही इसे री-स्टोर कर लिया गया.राची के कई क्षेत्रों में एक घंटे तक गुल रही बिजली
नामकुम ग्रिड से शाम सात बजे के करीब ठप हो गयी आपूर्ति. ग्रिड से जुड़े 33 केवी मेन रोड का मीटरिंग सिस्टम तेज आवाज के साथ बर्स्ट कर गया

Birsa Munda